
यूट्यूब पर देखा प्रमोशन वीडियो, फिर दुकान में लगा दी सेंध… कैश को छोड़ा, 25 लाख के मोबाइल लेकर फरार चोर
AajTak
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चोरी की चौंकाने वाली वारदात हुई. शातिर चोरों ने एक दुकान से करीब 25 लाख रुपये के सैकड़ों मोबाइल चोरी कर लिए. जांच में पता चला कि चोरों ने दुकान के मालिक द्वारा यूट्यूब पर किए गए प्रमोशन वीडियो का फायदा उठाकर प्लानिंग की. सीसीटीवी फुटेज में चोरों की चालाकी और पूरी प्रक्रिया कैद हो गई है.
छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर शहर के गुदड़ी बाजार में स्थित मोबाइल दुकान में चौंकाने वाली घटना हुई है. पुलिस का कहना है कि चोरी की इस घटना में लगभग 25 लाख रुपये के मोबाइल चोरी हो गए. चोरी का तरीका बेहद शातिराना था. दुकान के मालिक द्वारा यूट्यूब पर किए गए प्रमोशन वीडियो को देखकर चोरों ने पूरी प्लानिंग की थी. वीडियो को देख चोरों ने दुकान के अंदरूनी हिस्से, स्टॉक और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इसके बाद रात के समय घटना को अंजाम दे दिया.
चोरी की सूचना के बाद मौके पर जांच करने गई पुलिस ने बताया कि चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में छेद किया और एंट्री की. दुकान के काउंटर का ताला और सेफ सुरक्षित थे, कैश भी रखा रहा. चोर सिर्फ महंगे मोबाइल ले गए, वहीं करीब 5 लाख के मोबाइल दुकान में छोड़ गए.
यहां देखें Video
इस चोरी की घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हुआ. फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर कैसे दुकान में एंट्री करता है और किस रास्ते से बाहर निकलता है. पुलिस ने इस मामले को लेकर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोरी करने वालों का पता लगाकर उन्हें पकड़ने का दावा किया है. स्थानीय लोग इस घटना से सकते में हैं. व्यापारियों ने मांग की कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर एक्शन ले.
यह भी पढ़ें: दिल्ली का गैंग, मुंबई में चोरी और नेपाल में तस्करी... मोबाइल चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
दुकान के मालिक ने कहा कि चोरी से उन्हें काफी नुकसान हुआ है. इस घटना की जांच में पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच शुरू कर दी है. इस चोरी की घटना से अंबिकापुर में व्यापारियों और आम जनता में सनसनी फैल गई. पुलिस और प्रशासन का दावा है कि जल्द ही इस चोरी का पर्दाफाश होगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








