
यूक्रेन से लौटे भारतीय स्टूडेंट्स की मदद के लिए रूसी यूनिवर्सिटीज आईं आगे, दिल्ली में हेल्प डेस्क स्थापित
AajTak
रूसी विश्वविद्यालय आगे आए हैं और यूक्रेन से लौटे भारतीय स्टूडेंट्स को अलग-अलग यूनिवर्सिटी में दाखिले की पेशकश कर रहे हैं ताकि उनकी मेडिकल की पढ़ाई पूरी हो सके. रूसी शिक्षा मेला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुरू हुआ है, जहां रूस ने यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को परामर्श प्रदान करने के लिए हेल्प डेस्क और स्टॉल स्थापित किया है.
यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के चलते बड़ी संख्या में भारतीय स्टूडेंट्स वतन वापस लौट आए थे, जिसके बाद उनके भविष्य को लेकर दुविधा बनी हुई है. अब कई रूसी विश्वविद्यालय मेडिकल एजुकेशन को जारी रखने के लिए भारतीय छात्रों को मदद की पेशकश की है. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारत सरकार ने कहा है कि यूक्रेन से लौटे इन भारतीय छात्रों का मामला विचाराधीन है. वहीं, छात्र जबरदस्त तनाव में हैं और अपना भविष्य नहीं ढूंढ पा रहे हैं. बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच इस साल की शुरुआत में शुरू हुए युद्ध ने तकरीबन 20000 भारतीय छात्रों को अनिश्चितता में छोड़ दिया है जो यूक्रेन के कई विश्वविद्यालयों में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे.
अब रूसी विश्वविद्यालय आगे आए हैं और उन्हें अलग-अलग यूनिवर्सिटी में दाखिले की पेशकश कर रहे हैं ताकि उनकी मेडिकल की पढ़ाई पूरी हो सके. रूसी शिक्षा मेला 2020 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुरू हुआ है, जहां रूस ने यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को परामर्श प्रदान करने के लिए हेल्प डेस्क और स्टॉल स्थापित किया है. फैज और प्रियंका यूक्रेन के विनित्सिया मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स थे. सेकंड ईयर के ये स्टूडेंट्स इस साल की शुरुआत में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के चलते वापस देश लौट आए थे.
फैज को अब रूस के मारी मेडिकल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया है, जिसके बाद वह काफी खुश हैं. उन्होंने कहा, ''जब मैं वापस लौटकर आया तब से अब तक किसी ने हमारी चिंताओं का जवाब नहीं दिया. हमारे लिए कोई भी उम्मीद नहीं बची थी, लेकिन आखिरकार रूसी यूनिवर्सिटीज ने अपने यहां एडमिशन ऑफर किया, जिससे हमें उम्मीद है कि हम एक अच्छे डॉक्टर बन सकेंगे.''
एक अन्य स्टूडेंट प्रियंका का कहना है कि वह अपने भविष्य को लेकर डिप्रेशन में थी और भविष्य को लेकर चिंता हो रही थी. प्रियंका ने बताया कि उन्हें अब रूसी यूनिवर्सिटीज एडमिशन ऑफर कर रही हैं और वह यह मैसेज यूक्रेन से पढ़कर वापस लौटे दोस्तों को दे रही हैं. उन्होंने कहा कि उनके और माता-पिता के लिए काफी कठिन समय था.
रूसी दूतावास के मिशन के उप प्रमुख रोमन बाबुश्किन ने जून में पहले कहा था कि रूस उन भारतीय छात्रों को समायोजित करने के लिए तैयार है जो यूक्रेन में पढ़ रहे थे. रूसी विश्वविद्यालयों और उनके प्रतिनिधियों ने उन भारतीय मेडिकल छात्रों की मदद के लिए नई दिल्ली में एक हेल्प डेस्क स्थापित किया है. ये विश्वविद्यालय भारतीय मेडिकल छात्रों के विशेष मामले के लिए ट्यूशन फीस और छात्रावास आवास में विशेष छूट भी दे रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










