
यूक्रेन पर रूस की सबसे बड़ी एयरस्ट्राइक, कीव पर दागे 800 से ज्यादा ड्रोन, पहली बार कैबिनेट बिल्डिंग पर हमला
AajTak
रूस-यूक्रेन के बीच करीब चार साल से जंग जारी है और कोई भी देश पीछे हटने को तैयार नहीं है. रूसी हमलों में रविवार को पहली बार यूक्रेन की कैबिनेट बिल्डिंग को निशाना बनाया गया है और इस एयरस्ट्राइक के जवाब में यूक्रेन ने भी रूस की ऑयल पाइपलाइन को टारगेट किया है.
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ताजा हमला किया है, जिसके बाद पेचेर्स्की ज़िले में कैबिनट बिल्डिंग में आग लग गई. यूक्रेनी सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने रविवार को सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक चश्मदीदों ने यूक्रेनी सरकार की मुख्य इमारत से घना धुआं उठते देखा.
रूस ने गिराए 800 से ज्यादा ड्रोन
यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूस ने कीव पर रात भर हमले किए हैं, जिसमें एक नवजात समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हुए हैं. राजधानी में सरकारी मुख्यालय समेत कई इमारतों को आग के हवाले कर दिया गया. कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि हमले की शुरुआत शहर पर ड्रोन हमलों से हुई और उसके बाद मिसाइल अटैक किए गए.
ये भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन पर किया साल का तीसरा सबसे बड़ा हवाई हमला, पश्चिमी इलाके में 570 से ज्यादा ड्रोन और 40 मिसाइलें दागीं
यूक्रेन की प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेंको ने कहा कि युद्ध के दौरान पहली बार दुश्मन के हमले में यूक्रेनी सरकार की मुख्य इमारत को नुकसान पहुंचा है. यूक्रेन की वायुसेना का कहना है कि रूस ने रातभर में यूक्रेन पर 805 ड्रोन और 13 मिसाइलें दागीं हैं. क्लिट्स्को ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर बताया कि ड्रोन हमलों में एक बच्चे और एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक प्रेग्नेंट महिला सहित पांच लोग अस्पताल में भर्ती हैं. इससे पहले, नीपर नदी के पूर्व में हरे-भरे डार्नित्स्की ज़िले में एक शेल्टर में एक बुज़ुर्ग महिला की मौत हो गई थी, जहां दो अन्य मौतें हुई थीं.
रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










