
यूक्रेन जंग पर UN में आया प्रस्ताव, अमेरिका ने चौंकाया और रूस का लिया पक्ष... भारत ने वोटिंग से कर लिया किनारा
AajTak
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन में युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित किया है. 15 में से 10 सदस्यों ने सहमति जताई, जबकि 5 ने मतदान से परहेज किया, जिनमें फ्रांस भी शामिल है. इस प्रस्ताव का उद्देश्य यूक्रेन में तत्काल शांति स्थापित करना और रूसी युद्ध को समाप्त करना है.
यूक्रेन में युद्ध रोकने को लेकर सोमवार को एक तरफ यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली में गहमागहमी का माहौल देखने को मिला तो, यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल ने युद्ध पर तत्काल रोक लगाने की वकालत कर दी. UNGA में एक प्रस्ताव यूरोपीय देशों ने और एक प्रस्ताव अमेरिका ने पेश किए थे, जो कि लंबी चर्चा के बाद पारित किए गए. इनके अलावा अमेरिका ने एक प्रस्ताव UNSC में पेश किया, जिसमें युद्ध को तुरंत रोकने की अपील की गई थी. इससे पहले भारत ने भी UNGA में आए दो प्रस्तावों से दूरी बनाई, जबकि अमेरिका ने रूस का पक्ष लिया.
15-सदस्यीय UN सिक्योरिटी काउंसिल से पारित प्रस्ताव में 10 सदस्यों ने पक्ष में मतदान किया और फ्रांस समेत पांच देशों ने वोटिंग से परहेज किया. अब तक, UNSC युद्ध पर कोई कार्रवाई करने में असमर्थ रही है क्योंकि रूस और उसके सहयोगी इस पर वीटो करते आए हैं. अमेरिका ने इस प्रस्ताव को पेश किया था, जिस पर वीटो पावर वाले फ्रांस के अलावा ब्रिटेन, डेनमार्क, ग्रीस और स्लोवेनिया जैसे देशों ने मतदान में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया.
यह भी पढ़ें: यूक्रेन में रूसी जंग समाप्त करने के प्रस्ताव पर वोटिंग से भारत ने किया परहेज, इजरायल-अमेरिका ने किया विरोध
UNSC से पारित प्रस्ताव में क्या कहा गया है?
संयुक्त राष्ट्र में कार्यवाहक अमेरिकी राजदूत डोरोथी शीया ने बहस के दौरान बताया, "इस प्रस्ताव से हम शांति के रास्ते पर जा सकते हैं. यह पहला कदम है लेकिन अहम है, जिसपर हम सभी को गर्व होना चाहिए." प्रस्ताव में कहा गया है कि यूनाइटेड नेशन का मकसद अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना है. प्रस्ताव में विवादों के शांतिपूर्ण समाधान करने, जंग को तुरंत समाप्त करने और स्थायी शांति की मांग की गई है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







