
'यूक्रेन को रूस में घुसकर वार करने वाले रॉकेट नहीं देंगे', बाइडेन की आई सफाई
AajTak
Russia Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन का बयान आया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को ऐसे रॉकेट नहीं देगा जो रूस में घुसकर वार कर सकते हैं.
रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के 90 से ज्यादा दिन बीत चुके हैं. बावजूद इसके सुलह की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही. इस बीच अमेरिका ने चल रही एक खबर पर सफाई दी है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने खुद इस बात का खंडन किया है वह यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार कर पाने वाले रॉकेट सिस्टम भेज रहा है.
बाइडेन की तरफ से सोमवार को बताया गया है कि अमेरिका यूक्रेन को लॉन्ग-रेंज रॉकेट सिस्टम नहीं भेज रहा है. बाइडेन ने कहा कि हम यूक्रेन को ऐसे रॉकेट सिस्टम नहीं भेज रहे हैं जो कि रूस तक हमला कर सकें.
यह भी पढ़ें - पुतिन के 'Plan C' ने बदले युद्ध के समीकरण! पूर्वी यूक्रेन में रूस के हमले तेज, क्या करेंगे जेलेंस्की?
अमेरिका के इस फैसले पर रूस का बयान भी आया है. रूस की सुरक्षा परिषद के उप प्रमुख दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि अमेरिका का फैसला तर्कसंगत है.
रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी
दिमित्री मेदवेदेव ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर हमारे शहरों पर हमले होते, तो रूसी सेना ऐसे केंद्रों को निशाना बनाती जहां से ऐसे आपराधिक निर्णय लिये गए होते. मेदवेदेव ने आगे कहा कि इसमें से कुछ जगह कीव में नहीं होती. मेदवेदेव का यहां इशारा अमेरिका की तरफ था. लेकिन उन्होंने नाम लिये बिना कहा कि इसे आगे विस्तार से समझाने की जरूरत नहीं है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









