
यूक्रेन की धरती...खाने के पड़े लाले और बीच ट्रेन में शुरू हो गया 'गुरू का लंगर'
AajTak
यूक्रेन में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, रूसी सेना और ज्यादा हावी हो रही है. इस मुश्किल समय में कई लोग मदद को आगे आए हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां पर ट्रेन में गुुरू का लंगर शुरू किया है.
यूक्रेन में इस समय रूसी सैनिकों का कहर जारी है. रूस ने जिस अंदाज में चौतरफा हमला किया है, यूक्रेन बुरी तरह घिर चुका है और जमीन पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. स्थिति इतनी खराब है कि अब कई लोगों को खाने के भी लाले पड़ गए हैं. सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हैं जहां पर खाने के लिए भी लंबी-लंबी लाइने लग रही हैं. #Ukraine: Guru Ka Langar on a train These guys were fortunate to get on this train which is travelling east of Ukraine to the west (to Polish border ) Hardeep Singh has been providing Langar and assistance to many students from different countries.What a guy#UkraineRussia pic.twitter.com/CyWZnWVePz

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









