
यूं ही नहीं एक्सचेंज हो जाएगा 2000 का नोट, भरना होगा फॉर्म, बताना पड़ेगा Aadhaar नंबर
AajTak
बैंक में 2000 रुपये के नोट को बदलने के लिए लोगों को एक फॉर्म भरना होगा. तभी वो 2000 रुपये के नोटों को अन्य मूल्य के नोटों से बदल पाएंगे. RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक, बैंकों में 2000 के नोट बदलने के लिए अलग से स्पेशल विंडो होंगे.
बैंकों में मंगलवार, 23 मई से 2000 रुपये के नोट अन्य मूल्य के नोटों से एक्सचेंज (2000 Rs Note Exchange) होने शुरू हो जाएंगे. बैंक इसके लिए तैयारी में जुट गए हैं. लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा चल निकली कि 2000 रुपये के नोट को एक्सचेंज कराने के लिए बैंकों में फॉर्म भरना होगा. अब बैंकों ने इस बारे में स्थिति को पूरी तरह से साफ कर दिया है. केंद्रीय बैंक ने कहा कि बैंकों में 2000 रुपये के नोट को डिपॉजिट करने के लिए सिर्फ बैंकिंग नियमों का पालन करना होगा.
क्या भरना होगा फॉर्म?
RBI के अनुसार 2000 रुपये के नोट को बैंक के ब्रॉन्च से एक्सचेंज कराने के लिए एक फॉर्म भरना होगा. इस फॉर्म का फॉरमेट RBI ने जारी कर दिया है. खास बात यह है कि 2000 नोट को एक्सचेंज करने के लिए ही लोगों को फॉर्म भरने होंगे. अगर कोई व्यक्ति अपने खाते में 2000 का नोट जमा कर रहा है तो उसे फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी. इस कदम का मकसद काले धन पर लगाम लगाना है.
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
रिजर्व बैंक की ओर से जारी किए गए फॉर्म में आपको अपना नाम, आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, मनरेगा कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पॉपुलेशन रजिस्टर में से किसी एक की जानकारी देनी पड़ेगी. अगर मान लीजिए आप आधार कार्ड पहचान के तौर पर दे रहे है, तो उसका नंंबर आपको फॉर्म लिखना होगा. इसी तरह अगर आप अन्य दस्तावेज देते हैं तो उसका नंबर फॉर्म पर लिखना जरूरी होगा.
बतानी होगी नोटों की संख्या

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







