
'युवाओं की शक्ति ने भारत को बनाया टॉप 5 इकॉनामी', युवा दिवस पर नासिक में बोले PM मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में एक सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी तक हम सभी देश के तीर्थ स्थानों और मंदिरों की साफ-सफाई करें, स्वच्छता का अभियान चलाएं. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी तीर्थ स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासिक में कहा कि 22 जनवरी तक हम सभी देश के तीर्थ स्थानों और मंदिरों की साफ-सफाई करें, स्वच्छता का अभियान चलाएं. आज मुझे कालाराम मंदिर में सफाई करने का सौभाग्य मिला है. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी तीर्थ स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाएं.
पीएम मोदी ने आगे कहा,'हमारे देश के ऋषियों से संतों तक सभी ने युवा शक्ति को सर्वोपरि रखा है. अरविंदो कहते थे भारत को लक्ष्य पूरे करने हैं तो भारत के युवाओं को स्वतंत्र सोच के साथ आगे बढ़ना होगा. स्वामी विवेकानंद कहते थे की भारत के युवाओं का चरित्र उनकी प्रतिबद्धता पर टिकी है. अरविंदो और स्वामी विवेकानंद का यह मार्गदर्शन आज 2024 में भारत के युवाओं के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है.'
युवाओं की ताकत सबसे अहम
उन्होंने आगे कहा कि आज भारत दुनिया की टॉप 5 इकॉनामी में आया है. इसके पीछे भारत के युवाओं की ताकत है. आज भारत दुनिया के टॉप 3 स्टार्टअप इकोसिस्टम में आया है, आज भारत एक से बढ़कर एक इनोवेशन कर रहा है, रिकॉर्ड पेटेंट फाइल कर रहा है, मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है. इसके पीछे युवाओं की ताकत है.
इतिहास में नाम दर्ज कराने का मौका
युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह समय हर किसी को अपने जीवनकाल में एक सुनहरा अवसर जरूर देता है. भारत के युवाओं के लिए यह मौका अमृतकाल के रूप में सामने आया है. युवाओं के पास इतिहास बनाने और इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने का मौका है. मेरा सौभाग्य है कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आप सब नौजवानों के बीच नासिक में हूं. मैं आप सभी को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' की शुभकामनाएं देता हूं. मुझे विश्वास है कि आपका सामर्थ्य, आपका सेवाभाव देश और समाज को नई ऊंचाई पर ले जाएगा. आपका प्रयास, आपका परिश्रम युवा भारत की शक्ति का परचम पूरी दुनिया में लहराएगा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








