
युवराज की मौत मामले में कल रिपोर्ट सौंपेगी SIT... नोएडा अथॉरिटी से पूछे 7 सवाल, बड़े अफसरों पर गिरेगी गाज?
AajTak
नोएडा में पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरकर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में SIT 24 जनवरी को अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी. SIT की जांच का फोकस सिर्फ बिल्डरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नोएडा अथॉरिटी और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी भी सवालों के घेरे में है.
नोएडा के सेक्टर 150 में पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरकर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच चौथे दिन भी जारी रही. इस मामले में अब 24 जनवरी को SIT अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि क्या जांच में बड़े अफसरों की भूमिका भी सामने आएगी और उन पर कार्रवाई होगी या नहीं.
SIT की जांच का फोकस अब सिर्फ बिल्डरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नोएडा अथॉरिटी और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी भी सवालों के घेरे में है. SIT के अध्यक्ष ADG भानु भास्कर, मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और PWD चीफ इंजीनियर अजय वर्मा ने CP लक्ष्मी सिंह, DM मेधा रूपम, ACEO कृष्ण करुणेश और ACEO सतीश पाल से जवाब तलब किए हैं.
SIT ने 7 बिंदुओं पर नोएडा अथॉरिटी से मांगा जवाब
सूत्रों के मुताबिक नोएडा अथॉरिटी के संबंधित विभाग आज SIT को 7 बिंदुओं पर विस्तृत जवाब सौंपेंगे. इनमें डिजास्टर मैनेजमेंट की रिपोर्ट, रिस्पॉन्स टाइम, कंट्रोल रूम और फील्ड स्टाफ के बीच समन्वय, सड़क, पानी, सीवर जैसी सुविधाओं की स्थिति, प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया और युवराज की मौत से पहले हुई ट्रक दुर्घटना के बाद क्या सावधानी बरती गई जैसे सवाल शामिल हैं.
अधिकारियों का कहना है कि विभाग 60 से अधिक पन्नों की रिपोर्ट SIT को सौंपेंगे. इसमें घटना के समय किए गए उपायों, बचाव कार्य की तैयारी और संभावित लापरवाहियों का ब्यौरा होगा.
अब तक दो FIR हो चुकी हैं दर्ज

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाइक टैक्सी चालक द्वारा महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दरअसल, 12 मार्च को रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा जा रही महिला के साथ चालक ने कथित तौर पर बदसलूकी की और विरोध करने पर धमकी दी. शिकायत के बाद के.एन.के. मार्ग थाने में केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है.

गुजरात के राजकोट में कर्ज से परेशान एक युवक ने पैसे कमाने का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा. अपने कमरे में ही प्रिंटर-स्कैनर और A-4 पेपर से नकली करेंसी तैयार करने लगा. हालांकि वह इन नोटों को बड़े पैमाने पर बाजार में उतार पाता, उससे पहले ही राजकोट एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ईरान और इजरायल युद्ध के चलते भारत में एलपीजी संकट गहरा गया है. इससे आम लोग LPG सिलेंडर के लिए परेशान हैं क्योंकि एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है. इन परिस्थितियों में Chandigargh में इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग गैस की कमी के कारण वैकल्पिक स्रोतों की ओर बढ़ रहे हैं. देखें ये रिपोर्ट.

पुणे के दिघी इलाके में लिफ्ट में हुई एक लापरवाही ने कुछ मिनटों के लिए सबकी सांसें रोक दीं. एक महिला के साथ लिफ्ट में जा रही कुछ महीने की मासूम बच्ची का हाथ अचानक दरवाजे में फंस गया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए. काफी कोशिशों के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

कोलकाता में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ब्रिगेड रैली से 'नए बंगाल की क्रांति' शुरू हो गई है और 'निर्मम सरकार' का अंत तय है. मोदी ने आरोप लगाया कि रैली रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए और पोस्टर फाड़े गए. उन्होंने कहा कि बदलाव की आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता और बंगाल में कानून का राज लौटेगा.

अहमदाबाद में एक खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निकोल इलाके में एक कार चालक ने बुजुर्ग को कार की बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी. बुजुर्ग लगातार कार रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन चालक नहीं रुका. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बीजेपी असम विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरशोर से कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम का दौरा कर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. सिलचर में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने असम के लिए 47 हजार 600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की है. .






