
युवक एक साथ 5 गर्लफ्रेंड से इश्क कर रहा था! लड़कियों ने मिलकर सिखाया सबक
AajTak
लड़की उस वक्त दंग रह गई, जब उसे पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड एक दो नहीं बल्कि चार और लड़कियों को डेट कर रहा है. वो छिप-छिपकर अलग-अलग कुल पांच प्रेमिकाओं से मिलता था.
Serial Cheater Man: एक लड़की उस वक्त हैरान रह गई, जब उसे पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड चार और लड़कियों को डेट कर रहा है. उसका बॉयफ्रेंड छिप-छिपकर अलग-अलग कुल पांच प्रेमिकाओं से मिलता था. लेकिन एक दिन उसकी ये हरकत पकड़ में आ गई. जिसके बाद पांचों लड़कियों ने मिलकर उसे सबक सिखाया.
दरअसल, ये मामला ब्रिटेन का है, जहां लंदन की रहने वाली 27 साल की मिशेला (Michaela) ने अपने बॉयफ्रेंड की करतूतों का खुलासा किया है. 'डेली मेल' की खबर के मुताबिक, मिशेला ने बताया है कि वह छह महीने से एक शख्स को डेट कर रही थी. लेकिन इस बीच पता चला कि उस शख्स के चार अन्य लड़कियों के साथ भी संबंध हैं.
ये जानते ही मिशेला ने उन सभी लड़कियों से मिलने और अपने 'सीरियल चीटर' बॉयफ्रेंड को सबक सिखाने का प्लान किया. ऐसे में जब मिशेला दूसरी लड़कियों की तलाश में निकलीं तो पता चला कि उनमें से कई तो आपस में दोस्त थीं. यानी कि मिशेला के बॉयफ्रेंड ने उसकी ही जानने वाली लड़कियों से नजदीकी बना ली थी.
ऐसे सिखाया बॉयफ्रेंड को सबक
मिशेला ने अपने बॉयफ्रेंड का सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला और शक के आधार पर एक लड़की को मैसेज किया. उसका शक सही निकला, वो लड़की उसके बॉयफ्रेंड की करीबी थी. दोनों में बात हुई तो बाकी की लड़कियों से भी संपर्क किया गया. इस तरह पांचों लड़कियां एक जगह मिलीं. इसके बाद उन्होंने उस शख्स को सबक सिखाने की योजना बनाई, जो उन्हें लगातार धोखा दे रहा था.
पांचों लड़कियों ने शख्स का सामना करने की प्लानिंग की. लड़कियां बारी-बारी से उससे मिलने पहुंच गईं और इस तरह एक झटक में उसकी पोल पट्टी खुल गई. सभी लड़कियों ने एक साथ उससे रिश्ता तोड़कर उसे सबक सिखाया. खुद को शातिर समझ रहा शख्स लड़कियों का ये अंदाज भौचक्का रह गया.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








