)
युद्ध खत्म करने को तैयार पुतिन? रूस-यूक्रेन के बीच इस 'नरसंहार' को रोक सकते हैं ट्रंप?
Zee News
Russia Ukraine War: ट्रंप के जनवरी में व्हाइट हाउस में प्रवेश करने से पहले ही रूस और यूक्रेन के बीच इस युद्ध में बढ़त हासिल करने की होड़ लगी हुई है, हालांकि US से समर्थन पाने वाले यूक्रेन को इस बात की चिंता है कि कहीं क्षेत्र की शांति के बदले उसे कुछ रियायत न देनी पड़ जाए.
नई दिल्ली: Russia Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि वे यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं. पुतिन ने ट्रंप से किसी भी समय मिलने की इच्छा भी जताई है. उन्होंने कहा कि वे ट्रंप के साथ बातचीत में यूक्रेन पर समझौता करने के लिए तैयार हैं. वहीं यूक्रेन के अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए भी उनकी कोई शर्त नहीं है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



