)
युद्ध के लिए तैयार हो रही जमीन! इजरायल को 'सबक सिखाने' के लिए रेडी है ईरान, अगले 48 घंटे अहम
Zee News
इजरायल और ईरान के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ईरान इस्माइल हानिया की हत्या को अपनी संप्रभुता पर खतरा मान रहा है. दूसरी तरफ इजरायल हमास, हिजबुल्ला या फिर उनके किसी भी 'दोस्त' से लड़ाई को करने को पूरी तरह से तैयार बैठा है.
तेहरान. हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या का बदला लेने की कसम ईरान खा चुका है. वह इजरायल को 'सबक सिखाने' के लिए पूरी तरह से तैयार है. हानिया पर हमले को ईरान ने अपनी संप्रभुता पर हमला माना है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं. रूस-युक्रेन के बाद एक और युद्ध की शुरुआत हो सकती है. पश्चिम एशिया में अशांति का दौर बढ़ सकता है. ईरान की कसमों से इतर इजरायल ने भी हमास और उसके समर्थकों के खिलाफ अपनी कार्रवाई पर प्रतिबद्धता जाहिर की है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



