
'या तो मेरे साथ रहो...', शादीशुदा सहेली को 'दिल' दे बैठी लड़की, पति को छोड़ने का बनाया दवाब, इनकार करने पर पिला दिया जहर
AajTak
Love Triangle Mystery : छिंदवाड़ा में एक आत्महत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए दिल दहला देने वाला खुलासा किया है. 19 अक्टूबर की शाम हुई लता मंडावर की मौत को शुरू में आत्महत्या माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि इसके पीछे उसकी सहेली मयूरी श्रीवास्तव का जुनूनी प्रेम था.
छिंदवाड़ा में एक आत्महत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए दिल दहला देने वाला खुलासा किया है. 19 अक्टूबर की शाम लता मंडावर की मौत को शुरू में आत्महत्या माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि इसके पीछे उसकी सहेली मयूरी श्रीवास्तव का जुनूनी प्रेम था.
छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में हुई एक आत्महत्या ने सबको हैरान कर दिया. जिस सहेली साथ आना-जाना साथ उठना-बैठना करती थी, वही उसकी मौत की वजह बन गई. अंबाड़ा पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाते हुए दिल दहला देने वाला खुलासा किया है.
अंबाड़ा थाना इलाके में बीते 19 अक्टूबर की शाम लता मंडावर की मौत हो गई थी. पुलिस को पहली नजर में यह आत्महत्या लगी, मगर जब अंबाड़ा पुलिस ने घटना की तह तक जाकर जांच की, तो सच्चाई ने सभी के होश उड़ा दिए. जांच में सामने आया कि लता मंडावर और उसकी सहेली मयूरी श्रीवास्तव के बीच गहरे 'प्रेम संबंध' थे.
मयूरी, लता को उसके पति और बच्चों को छोड़ने का दवाब बनाती थी, जब लता ने समाज और परिवार के डर से उसके साथ रहने और अपने पति बच्चों को छोड़ने से इनकार किया तो मयूरी का प्यार जुनून में बदल गया. वह बार-बार लता पर दबाव डालती रही थी- "या तो मेरे साथ रहो, या हम दोनों मर जाते हैं."
दोनों के बीच कहासुनी हुई और उसी दौरान मयूरी ने पास रखे जहरीले पदार्थ को लता को दे दिया, जिसके सेवन से लता की मौत हो गई. अंबाड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मयूरी श्रीवास्तव के खिलाफ को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
अंबाडा पुलिस चौकी प्रभारी संजय सोनवानी का कहना है कि आरोपी मयूरी ने लता को परिवार छोड़ने के लिए परेशान किया और उकसाने के कारण आत्महत्या करना पाया गया है और अभी मामले की जांच जारी है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







