
'या तुम मेरे साथ रुको या अपनी फ्रेंड को लेकर आओ...' दारोगा ने महिला पर बनाया दबाव, ऑडियो वायरल
AajTak
यूपी के बिजनौर में एक केस की जांच कर रहे दारोगा ने फोन कर पीड़ित महिला पर अनावश्यक दबाव बनाया. इस मामले का ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद एसपी ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया है. वायरल ऑडियो में दारोगा ने महिला से कहा कि या तो तुम मेरे साथ रात को रुको या अपनी किसी फ्रेंड को लेकर आओ, अन्यथा तुम्हारे केस में रिपोर्ट से गंभीर धाराएं हटा दूंगा.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज, तीन तलाक और रेप का केस दर्ज कराया. पीड़ित महिला का आरोप है कि केस की जांच कर रहे दारोगा ने उससे कहा कि अगर चाहती हो कि 376 के साथ और गंभीर धाराएं कायम रहें तो या तो तुम मेरे साथ रात को रुको या अपनी किसी फ्रेंड को लेकर आओ.
इस मामले के बीच एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. एसपी ने ऑडियो को कब्जे में लेने के बाद दारोगा को सस्पेंड कर दिया है. मामले की जांच संप्रेक्षा प्रकोष्ठ को सौंप दी है.
जानकारी के अनुसार, बिजनौर के कस्बा झाल की एक महिला ने 12 सितंबर 2023 को अपने पति और ससुरालीजनों के खिलाफ धारा केस दर्ज कराया था. महिला ने आरोप लगाया था कि दिल्ली निवासी युवक ने 31 मार्च 2022 और 5 जुलाई 2023 को उसे मसूरी ले गया और वहां होटल में जबरन शारीरिक संबंध बनाए. विरोध करने पर उसने माफी मांगी और शादी का वादा किया.
यह भी पढ़ेंः 'पति काम पर कब जाता है, अकेली कब हो...', मदद मांगने आई महिला से दारोगा की आपत्तिजनक बातें
इसके बाद सितंबर 2022 में उससे निकाह हुआ. उसके साथ ससुराल में रहने लगी, लेकिन कुछ समय बाद पता चला कि उसके पति की दूसरी जगह शादी तय हो गई है. इसी दौरान पति उसे छोड़कर सऊदी अरब चला गया. वहां से फोन पर तीन तलाक दे दिया. इस दौरान उसके घरवालों ने भी दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया. अपने मायके आकर पति और ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया.
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा ऑडियो

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









