
यास तूफान के बाद आई बाढ़ में निकल रहे जहरीले सांप, महिला स्नेक सेवर ने किया रेस्क्यू
AajTak
यास तूफान के बाद आई बाढ़ ने इंसान के साथ-साथ सांपों को भी अपने घर से बाहर आने पर मजबूर कर दिया है. झारखंड में जमशेदपुर की स्नेक टीम ने गुरुवार को एक 6 फ़ीट का अजगर, 7 फ़ीट का धामिन के साथ सबसे जहरीले सांप करैत का भी रेस्क्यू किया और शुक्रवार को जंगल में छोड़ा है.
यास तूफान के बाद आई बाढ़ ने इंसान के साथ-साथ सांपों को भी अपने घर से बाहर आने पर मजबूर कर दिया है. झारखंड में जमशेदपुर की स्नेक टीम ने गुरुवार को एक 6 फ़ीट का अजगर, 7 फ़ीट का धामिन के साथ सबसे जहरीले सांप करैत का भी रेस्क्यू किया और शुक्रवार को जंगल में छोड़ा है. जमशेदपुर में छोटू श्रीवास्तव स्नेक सेवर टीम की महिला स्नेक सेवर रजनी लाहल सांपों को इंसान से और इंसानों को सांपों से बचाने का काम कर रही है. इस तूफान और फिर बाढ़ में सांपों का निकलना सामान्य बात है लेकिन इन सांपों को इंसान से बचाना और इंसान को सांपों से बचने का काम यह टीम कर रही है.रजनी लाहल ने एक दिन में ही दो-दो सांपों को पकड़ा और शुक्रवार को सांपों को पकड़ कर जंगलों में छोड़ दिया है. स्नेक कैचर टीम ने बताया कि बाढ़ का पानी सांपों के बिल में घुसता है, तब वो जान बचाने के लिये बाहर आता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










