
यात्रीगण कृपया ध्यान दें...रेल यात्रा कल से हो जाएगी महंगी! जानें- जेब पर पड़ेगा कितना असर
AajTak
रेल मंत्रालय ने ट्रेन टिकट किराए में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है. 26 दिसंबर 2025 से साधारण श्रेणी में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और मेल/एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ेगा. 215 किलोमीटर तक की साधारण यात्रा और उपनगरीय सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इससे पहले 21 दिसंबर को किराया बढ़ाने के फैसले की घोषणा की गई थी.
रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो अब इसके लिए आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी. रेल मंत्रालय ने ट्रेन टिकट किराए में बढ़ोतरी को लेकर औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है. मंत्रालय के अनुसार, नए किराए शुक्रवार यानी 26 दिसंबर 2025 से प्रभावी होंगे. इससे पहले 21 दिसंबर को किराया बढ़ाने के फैसले की घोषणा की गई थी.
26 दिसंबर से महंगी होगी रेल यात्रा, अधिसूचना जारी
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक नई व्यवस्था के तहत साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. हालांकि, 216 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर किराया बढ़ेगा. साधारण श्रेणी में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी और सभी एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है.
रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह इस साल दूसरी बार किराया संशोधन है. इससे पहले जुलाई 2025 में भी यात्री किराए में बढ़ोतरी की गई थी. मंत्रालय का कहना है कि किराया बढ़ाने का मकसद यात्रियों की वहन क्षमता और रेलवे के संचालन खर्च के बीच संतुलन बनाना है.
215 किमी तक साधारण यात्रा पर राहत
मंत्रालय के अनुसार, उपनगरीय सेवाओं (Suburban Services) और सीजन टिकटों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे रोज़ाना यात्रा करने वाले यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े. साधारण नॉन-एसी ट्रेनों में दूसरे दर्जे (Second Class) के लिए 215 किलोमीटर तक किराये में बदलाव नहीं होगा. 216 से 750 किलोमीटर की दूरी पर 5 रुपये 751 से 1250 किलोमीटर पर 10 रुपये 1251 से 1750 किलोमीटर पर 15 रुपये और 1751 से 2250 किलोमीटर की यात्रा पर 20 रुपये की बढ़ोतरी होगी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






