
यहां 3 दिन का मिलेगा वीक ऑफ, बस 4 दिन करना होगा काम! जानिए कहां लागू हुआ सिस्टम
AajTak
आमतौर पर 6 या 5 दिन काम और एक या दो दिन वीक ऑफ का अधिकतर जगह प्रावधान है. ऐसे में जापान, आइसलैंड, आयरलैंड जैसे कुछ देशों में अब तेजी से काम के लिए सप्ताह में सिर्फ 4 कार्य दिवस लागू किए जा रहे हैं. ऐसी ही व्यवस्था भारत से बाहर लेकिन भारतीयों के लिए सबसे पसंदीदा जगह माने जाने वाले एक शहर में लागू किया जा रहा है.
भारत में आमतौर पर लोगों को सप्ताह में 6 दिन काम करना होता. केवल कुछ चुनिंदा शहरों और संस्थानों में 5 कार्य दिवस का प्रावधान है, जहां दो दिन का अवकाश मिलता है. वहीं दुनिया में कई ऐसी भी जगह है, जहां सप्ताह में सिर्फ चार दिन ही काम करने होते हैं. ऐसी ही व्यवस्था भारत से बाहर एक ऐसे शहर में की गई है, जहां कई सारे इंडियन रहते हैं और भारत में इस शहर का खासा क्रेज है.
यहां बात हो रही है दुबई की. दुबई के सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों को अब तीन वीकेंड का लाभ मिलेगा. यहां अब चार कार्यदिवस का सप्ताह होने जा रहा है. क्योंकि वैश्विक स्तर पर 4 वर्क डे का प्रचलन बढ़ रहा है. दुबई में गर्मी के दिनों में लोगों के वर्क-लाइफ बैलेंस को देखते हुए 4 वर्क डेज लागू करने का निर्णय लिया गया है.
अभी सिर्फ गर्मी के मौसम में रहेगी ये व्यवस्था न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चार कार्य दिवस सप्ताह अभी सिर्फ गर्मी के मौसम के लिए लागू होगा. 1 जुलाई से शुरू होकर 12 सितंबर तक चलने वाले दुबई सरकार के मानव संसाधन विभाग (DGHR) द्वारा शुरू की गई छोटे ग्रीष्मकालीन शेड्यूल का उद्देश्य श्रमिकों को अधिक लचीलापन और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस की सुविधा देना है.
कुछ लोगों को 3 दिन और कुछ को 2.5 दिन का वीक ऑफ मिलेगा इस योजना के तहत, सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों को विभाजित किया जाएगा और उन्हें दो अलग-अलग फ्लैक्सिबल वर्क शेड्यूल में रखा जाएगा. पहले समूह के लोग सोमवार से गुरुवार तक प्रतिदिन 8 घंटे काम करेंगे तथा शुक्रवार, शनिवार और रविवार को उनकी छुट्टी होगी. वहीं दूसरे ग्रुप के लोग सोमवार से गुरुवार तक 7 घंटे काम करेंगे और शुक्रवार को भी 4.5 घंटे काम करना पड़ेगा. इन्हें शुक्रवार को आधे दिन और शनिवार -रविवार को छुट्टी मिलेगी.
पिछले साल दुबई में इसका पायलट प्लान हुआ था लागू सरकार ने पिछले वर्ष सफल पायलट चरण के बाद सभी कर्मचारियों के लिए यह परिवर्तन लागू करने का निर्णय लिया था, जिसमें पाया गया कि इससे समग्र कर्मचारी संतुष्टि और खुशी में सुधार हुआ है. साथ ही उत्पादकता में भी वृद्धि हुई है. डीजीएचआर के महानिदेशक अब्दुल्ला अली बिन जायद अल फलासी ने कहा कि यह नीति आधुनिक कार्यबल बनाने के सरकार के उद्देश्य को प्रदर्शित करता है.
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ काम के घंटों में बदलाव नहीं है. यह सरकार की बदलती मानसिकता को दिखाता है जो संस्थागत दक्षता के साथ-साथ कर्मचारियों की भलाई को भी प्राथमिकता दे रहे हैं.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










