
यहां साल 2025 नहीं 2018 चल रहा, 12 बजे होता है सूर्योदय... इसी देश से भारत आई ज्वालामुखी की राख!
AajTak
सूर्योदय सुबह 6 बजे नहीं, बल्कि दोपहर के 12 बजे, साल में 12 नहीं बल्कि 13 महीने और ये वर्ष 2025 नहीं है बल्कि 2018 है. ये पृथ्वी से इतर किसी दूसरे ग्रह की बात नहीं हो रही है. ये बात हो रही है अफ्रीकी महादेश में बसे इथियोपिया की. समय से जुड़ी कई बातें इस देश को खास बनाती हैं. इसी इथियोपिया में 12 हजार साल बाद एक ज्वालामुखी सक्रिय हुआ है. जिसकी राख दिल्ली तक आ पहुंची है.
इथियोपिया के अफार क्षेत्र में 12000 वर्ष बाद सक्रिय हुआ एक ज्वालामुखी ने एशिया अफ्रीका के कई देशों में हाहाकार मचा दिया है. ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान 14 किलोमीटर ऊंचाई तक राख और धुएं के घने बादल निकले. ये राख और धुआं चारों ओर फैल रहा है. इथियोपिया पूर्वी अफ्रीका के हॉर्न क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन देश है, जो लाल सागर के दक्षिण-पश्चिम में, इरिट्रिया, जिबूती, सोमालिया, केन्या और दक्षिण सूडान से घिरा हुआ है. यह अफ्रीका का एकमात्र देश है जो कभी यूरोपीय उपनिवेश नहीं बना और अपनी 3,000 वर्ष पुरानी सभ्यता पर गर्व करता है.
इथियोपियाई समाज काफी विविधतापूर्ण है. यहां 80 से अधिक जातीय समूह रहते हैं, यहां हर समुदाय की अपनी भाषा-संस्कृति है.यहां 60% से अधिक लोग ईसाई (इथियोपियन ऑर्थोडॉक्स चर्च) हैं, जो दुनिया के सबसे पुराने ईसाई समुदायों में से एक है. यहां की संस्कृति का ही एक अनूठापन है साल के 13 महीने. यहां 13वां महीना 5 दिन का होता है.
आइए समझते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है?
इथियोपिया आधुनिक विश्व की वो भूमि है जहां समय अभी भी ठहरा है, सभ्यताएं पुरातन है और जिंदगी दुनिया के मुकाबले सालों पीछे है. इथियोपिया ने जानबूझकर अपनी प्राचीन पहचान, समय-गणना, कैलेंडर और जीवनशैली को आज भी जीवंत रखा है. यह दुनिया का एकमात्र एक देश है जो आज भी ईसा मसीह के जन्म से 7-8 वर्ष पीछे अपना अलग कैलेंडर मानता है. इसे गीज़ कैलेंडर कहते हैं. यहां 2025 नहीं अभी 2018 चल रहा है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गीज कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर से 7-8 वर्ष पीछे चलता है. ग्रेगोरियन कैलेंडर दुनिया के बाकी हिस्सों में चलता है.
यह भी पढ़ें: Ethiopia Volcano Ash Live Updates: भारत के बाद चीन की तरफ बढ़ रही इथियोपिया ज्वालामुखी की राख, अगले कुछ घंटे तक ये हैं खतरे
यह कैलेंडर मिस्र के पुराने कोप्टिक कैलेंडर से लिया गया है, जिसे ईसाई चर्च ने अपनाया. इथियोपिया ने कभी यूरोपीय उपनिवेशवाद को स्वीकार नहीं किया, इसलिए उसकी संस्कृति, लेखन (गीज़ लिपि), चर्च संगीत और खान-पान पर पश्चिमी प्रभाव बहुत कम है. इथियोपिया ने ईसाई चर्च से लिए गए कैलेंडर को अपनाया इसे गीज कैलेंडर कहते हैं. इथियोपिया के अलावा इरिट्रिया ही एकमात्र देश हैं जो आज भी इस कैलेंडर को आधिकारिक रूप से मान्यता देता है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









