
यहां शुरू हुई बंपर सेल, फोन, लैपटॉप और AC पर भारी छूट, 7,500 हजार तक का बैंक ऑफर्स
AajTak
Vijay Sales पर स्मार्टफोन, लैपटॉप और AC आदि पर सेल की शुरुआत हो चुकी है. यहां कई प्रोडक्ट को अच्छे डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है. साथ ही 7,500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके लिए चुनिंदा बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करना होगा. इस सेल के दौरान कई लेटेस्ट प्रोडक्ट भी लिस्टेड हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Flipkart और Amazon पर मिलने वाली डील्स के बारे में तो आपने खूब सुना होगा. लेकिन आज हम आपको एक खास सेल के बारे में बताने जा रहे हैं. यह Vijay Sales पर चल रही हैं. यहां स्मार्टफोन, लैपटॉप और AC आदि पर अच्छी डील मिल रही हैं. लैपटॉप पर 30 प्रर्सेंट की छूट मिल रही है. साथ ही यहां बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठा सकेंगे.
दरअसल, Vijay Sales की वेबसाइट को जैसे ही ओपेन करेंगे, तो वहां लैपटॉप, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और ACs आदि पर सेल चल रही है. इसकी जानकारी बैनर से मिलती है. इस सेल के दौरान कई अच्छी डील्स, फ्लैट डिस्काउंट और कैशबैक का फायदा उठाया जा सकता है.
Vijay Sales पर स्मार्टफोन पर सेल हुई है, जहां शुरुआती कीमत 5,999 रुपये बताई है. साथ ही यहां कैशबैक और एक्सचेंज का भी फायदा उठा सकते हैं. इस सेल में Samsung, Realme, Redmi, Vivo और कई ब्रांड मौजूद हैं. साथ ही iPhone 15 पर डिस्काउंट मिल रहा है.
Vijay Sales पर एक खास बैंक ऑफर्स की भी जानकारी लिस्टेड है. यहां मैक्सिमम 7,500 रुपये का इंस्टैंड डिस्काउंट लिस्टेड है. इसके लिए चुनिंदा बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करना होगा, जिसके पीछे कुछ शर्ते हैं. कंपनी ने कुछ बैंक के नाम की लिस्ट दी है, खरीददारी से पहले आप शर्तों को चेक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Spam Calls से परेशान, स्मार्टफोन यूजर्स करें ये काम, ऑटोमैटिक हो जाएंगी ब्लॉक
गर्मियां जल्द ही दस्तक देने वाली हैं, उसके बाद तेजी से AC की डिमांड बढ़ेगी. अभी कई AC Brand अपने प्रोडक्ट में बेच रहे हैं और कई अच्छे ऑफर्स और डील्स भी मिल रही हैं. इसके अलावा कई और प्रोडक्ट को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है. यहां दूसरे इलेक्ट्रिक आइटम को भी सस्ते में खरीदा जा सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










