
यहां ब्रेकअप और तलाक के बाद जश्न मना रहे लोग! शादी टूटने पर होता है डांस... मगर क्यों?
AajTak
China Breakup Divorce Party: एक 34 साल की महिला ने अपने तलाक की प्रक्रिया दे दौरान ही एक फोटोग्राफर को हायर कर लिया था. उसने तब भी तस्वीर क्लिक की, जब महिला और उसके पूर्व पति ने अलग होने का सर्टिफिकेट हासिल किया.
हम हमेशा से यही देखते सुनते आए हैं कि रिश्ता टूटने पर इंसान भी टूट जाता है. चाहे ब्रेकअप हो या फिर तलाक इंसान खुद को मुश्किल से ही संभाल पाता है. लेकिन चीन में कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है. यहां लोग ब्रेकअप और तलाक होने के बाद बड़ी बड़ी पार्टियां आयोजित कर रहे हैं. खुशी से तस्वीरें ले रहे हैं. मतलब रिश्ता टूटने का जश्न मन रहा है. हाल में ही एक महिला ने अपने तलाक का जश्न मनाया है. उसने तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं. जिसके बाद इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सॉन्ग नाम की एक महिला ने जून में दक्षिणपूर्वी चीन के गुआंगडोंग प्रांत में एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया. उसकी चार साल की शादी टूट गई थी. महिला और उसकी दोस्तों ने पार्टी में लाल रंग का बैनर लगाया. जिस पर कहा गया कि एक घटिया शादी खत्म हो गई है. हमारी दोस्त को एक बार फिर सिंगल होने पर बधाई. इसके बाद इन्होंने महिला को पवित्र करने वाले स्थानीय रीति रिवाज किए. एक गाना गाया, जिसमें ब्रेकअप को अच्छा बताया गया है.
इस 34 साल की महिला ने अपने तलाक की प्रक्रिया दे दौरान ही एक फोटोग्राफर को हायर कर लिया था. उसने तब भी तस्वीर क्लिक की, जब महिला और उसके पूर्व पति ने अलग का सर्टिफिकेट हासिल किया. इस महिला को मई में पता चल गया था कि पति धोखा दे रहा है. इसके बाद उसने तलाक लेकर नई जिंदगी शुरू करने का फैसला लिया. सॉन्ग के अलावा कई अन्य महिलाओं ने भी इसी तरह अपने रिश्ते के अंत का जश्न मनाया. स्थानीय सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म Xiaohongshu पर हैशटैग #divorce को 2.76 बिलियन व्यूज मिले हैं, जबकि हैशटैग #divorcephotography को 8.3 मिलियन व्यूज मिले हैं.
एक फोटोग्राफर का कहना है कि वो सात तलाक के मामलों को कवर कर चुका है. चीन में तलाक लेने की दर साल 2000 में 0.096 प्रतिशत से बढ़कर 2020 में 0.31 प्रतिशत हो गई है. लेकिन देश में तलाक कूलिंग-ऑफ कानून लागू होने के बाद 2021 में घटकर 0.2 प्रतिशत हो गई, जिसके तहत कपल को कागजी कार्रवाई को अंतिम रूप देने से पहले 30 दिनों तक इंतजार करना पड़ता है. पेकिंग यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सोशल रिसर्च के सहायक प्रोफेसर यू जिया ने कहा कि तलाक की तस्वीरों और जश्न से पता चलता है कि तलाक की सामाजिक स्वीकृति बढ़ रही है. यू ने कहा, 'आंकड़ों से पता चला है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक तलाक की पहल कर रही हैं, भले ही उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़े.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










