
यहां डिजिटल अरेस्ट हो रहे लोग, कंबोडिया और दुबई में निकाले जा रहे आपके पैसे... आज तक के स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा
AajTak
डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंडिया टुडे की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की जांच में कई खुलासे हुए हैं. सामने आया है कि इस नेटवर्क को म्यांमार, कंबोडिया, वियतनाम और लाओस से चलाया जा रहा है. कंबोडिया और दुबई से ठगी का पैसा निकाला जा रहा है.
डिजिटल अरेस्ट करने के बाद ठगी के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आज तक की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन (SIT) टीम लगातार इस मामले पर पड़ताल कर रही है. जांच के दौरान इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IDPR) में यह सामने आया है कि इस रैकेट के तार विदेश तक जुड़े हुए हैं. इस नेटवर्क को म्यांमार, कंबोडिया, वियतनाम और लाओस से चलाया जा रहा है. कंबोडिया और दुबई से ठगी का पैसा निकाला जा रहा है.
इस तरह के काम करने वाली प्राइवेट कंपनियां भारतीय कर्मचारियों को काम पर रखती हैं. कई भारतीयों को विदेशी नौकरी के प्रस्तावों का लालच दिया जाता है, बाद में उन्हें डिजिटल गुलाम बना दिया जाता है. बता दें कि कई एजेंसियां डिजिटल गिरफ्तारियों के पीछे के नेटवर्क को ट्रैक करने के लिए काम कर रही हैं.
स्टिंग ऑपरेशन में सामने आई सच्चाई
बता दें कि डिजिटल अरेस्ट के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए, इंडिया टुडे की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया था. जांच तब शुरू की गई जब एक कूरियर कंपनी ने इंडिया टुडे के रिपोर्टर से कॉन्टेक्ट किया और दावा किया था कि उनके नाम का एक पार्सल मुंबई में फंस गया है. दावे के मुताबिक, डीएचएल कर्मचारी होने के दावे के साथ फोन कॉल में स्कैमर ने बताया कि पार्सल मुंबई से बीजिंग भेजा गया था, जिसकी डिलीवरी नहीं हो पाई.
'कस्टम ने जब्त कर लिया है पार्सल'
रिपोर्टर को स्कैमर ने उनकी पहचान, उनका नाम, आईडी प्रूफ और फोन नंबर भी बताया, जिसका कथित रूप से पार्सल भेजने में इस्तेमाल किया गया था. डीएचएल कर्मी होने का दावा करने वाले स्कैमर ने उन्हें बताया कि पार्सल को मुंबई कस्टम ने जब्त कर लिया है. फर्जी डीएचएल कॉलर ने रिपोर्टर को यह भी बताया कि पार्सल में क्या था और कहा कि पार्सल में पांच क्रेडिट कार्ड, सात पासपोर्ट्स, 3.5 किलो कपड़े, 400 ग्राम एमडीएमए और भारत में अवैध माने जाने वाले कुछ तत्व शामिल थे. बाद में कॉलर ने रिपोर्टर से बताया कि इसके लिए एक शिकायत दर्ज करानी होगी, और इसके बाद वॉटसएप पर मुंबई के एक कथित पुलिस ऑफिसर को भी कॉल की गई.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








