
यहां जानें Android 12 के टॉप फीचर्स, ज्यादा प्राइवेसी, नया डिजाइन और बहुत कुछ
AajTak
Google ने अपने नेक्स्ट जनरेशन मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 12 की घोषणा कर दी है. अब इसमें यूजर्स को कई नए फीचर्स, नया डिजाइन और प्राइवेसी अपडेट्स मिलेंगे.
Google ने अपने नेक्स्ट जनरेशन मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 12 की घोषणा कर दी है. अब इसमें यूजर्स को कई नए फीचर्स, नया डिजाइन और प्राइवेसी अपडेट्स मिलेंगे. आपको बता दें नए ऑपरेटिंग सिस्टम का डिजाइन पूरी तरह बदल गया है. एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप से लेकर अब तक मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के इंटरफेस में किया गया ये सबसे बड़ा बदलाव है. आइए जानते हैं इसके सभी नए फीचर्स के बारे में. Material You गूगल ने कहा है कि UI में कई तरह के फ्लूइड मोशन और एनिमेशन्स देखने को मिलेंगे. क्विक सेटिंग पैनल में बड़े पिल शेप वाले टॉगल्स के साथ बड़ा बदलाव किया गया है. पावर बटन को लॉन्ग प्रेस करने पर अब डिफॉल्ट तौर पर गूगल असिस्टेंट ओपन होगा. कंपनी ने दावा किया है कि नया डिजाइन पहले से 22 प्रतिशत ज्यादा फास्ट है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










