
यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 फरवरी से 'हाईवे साथी' ऐप लागू नहीं, तकनीकी कारणों से टला
AajTak
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े और समस्या आने पर जल्द से जल्द उसको मदद दी जा सके इसके लिए सोमवार यानी 15 फरवरी को ग्रेटर नोएडा यमुना विकास प्राधिकरण हाईवे साथी ऐप लॉन्च करने जा रही थी.
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े और समस्या आने पर जल्द से जल्द उसको मदद दी जा सके इसके लिए सोमवार यानी 15 फरवरी को ग्रेटर नोएडा यमुना विकास प्राधिकरण हाईवे साथी ऐप लॉन्च करने जा रही थी. लेकिन कुछ टेक्निकल समस्या आने की वजह से इस सोमवार को लॉन्च नहीं किया जा सका है. (Photo: File) वहीं प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर इसे लॉन्च किया जाएगा ताकि एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों व सवारियों को कोई समस्या न हो. दरअसल, ग्रेटर नोएडा से मथुरा, आगरा, होते हुए लखनऊ को जोड़ने वाला यमुना एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों को रास्ते मे कई प्रकार की दिक्कतें आती हैं, और इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए ग्रेटर नोएडा यमुना विकास प्राधिकरण ने 15 फरवरी को यमुना एक्सप्रेसवे पर चलने सवारियों को एक 'हाईवे साथी' ऐप लॉन्च करने जा रही थी. (Photo: File) यमुना एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों को इतने लंबे रूट पर कई प्रकार की समस्या टायर पंचर होना, एक्सीडेंट में मदद, पेट्रोल की दिक्कत सहित अन्य किसी भी समस्या के समाधान के लिए ये ऐप बनाया गया है. वहीं आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से पहले आपके मोबाइल में हाईवे साथी एप्प का होना जरूरी है. उसके बाद हाईवे पर अगर आपको कोई समस्या आपको आती है तो आप इस ऐप के जरिये कुछ ही समय में किसी भी समस्या के लिए तत्काल प्रभाव से सहायता ले सकते हैं. वहीं जिनके पास एन्ड्रॉइड फोन नहीं है वो कैसे यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करें, इस पर प्राधिकरण विचार कर रही है. (Photo: File)
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









