
'यदि शक्तिशाली देश ऐसा करेंगे तो दुनिया सभी के लिए अधिक खतरनाक हो जाएगी...', निज्जर किलिंग पर फिर बोले जस्टिन ट्रूडो
AajTak
जस्टिन ट्रूडो ने कहा- इसके बारे में हमारे दृष्टिकोण से सोचें. हमारे पास यह मानने के गंभीर कारण हैं कि कनाडा की धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या में भारत सरकार के एजेंट शामिल हो सकते हैं. और इस बारे में भारत की प्रतिक्रिया वियना कन्वेंशन का उल्लंघन करके कनाडाई राजनयिकों के एक पूरे समूह को बाहर निकालना था.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर एक बार फिर भारत पर बेतुके आरोप मढ़े हैं. एक पत्रकार ने ट्रूडो से पूछा कि कनाडा की धरती पर उसके अपने नागरिक निज्जर की हत्या की जांच में क्या प्रोग्रेस है, और यदि कोई प्रगति नहीं है, तो क्या अमेरिका को कनाडा की ओर से भारत के प्रति सख्त रुख अपनाना चाहिए? इसके जवाब में जस्टिन ट्रूडो ने फिर से वही पुराने आरोप दोहराए जो उन्होंने कनाडा की संसद में भारत पर लगाए थे.
जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि शुरू से ही जब हमें विश्वसनीय आरोपों के बारे में पता चला कि कनाडा की धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या में भारत सरकार के एजेंट शामिल थे, तो हमने भारत से संपर्क किया और उनसे इस मामले की तह तक जाने के लिए हमारे साथ जांच में सहयोग करने का आग्रह किया. उन्होंने आगे कहा, 'हमने अंतरराष्ट्रीय कानून और कनाडा की संप्रभुता के इस गंभीर उल्लंघन पर काम करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और अपने अन्य मित्र देशों से भी संपर्क किया. यह ऐसी चीज है जिसे हम बहुत गंभीरता से ले रहे हैं.'
'कनाडा एक ऐसा देश है जो हमेशा कानून का पालन करता है'
कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा कि हम अपने सभी सहयोगियों और साझेदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे, जांच एजेंसियां अपना काम करती रहेंगी. उन्होंने कहा, 'कनाडा एक ऐसा देश है जो हमेशा कानून का पालन करता है और इसके लिए खड़ा रहता है. क्योंकि यदि शक्ति से सही और गलत का फैसला होने लगेगा, यदि बड़े देश किसी परिणाम की चिंता किए बिना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करेंगे, तो पूरी दुनिया सभी के लिए और अधिक खतरनाक हो जाएगी.'
जस्टिन ट्रूडो बोले- भारत ने वियना कन्वेंशन का उल्लंघन किया कनाडा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को वहां के सांसद चंदन आर्य द्वारा पार्लियामेंट हिल पर आयोजित एक कार्यक्रम में आमंत्रित करने के सवाल पर जस्टिन ट्रूडो ने कहा, 'हम बहुत स्पष्ट हैं कि हम इस गंभीर मामले पर भारत के साथ रचनात्मक रूप से काम करना चाहते हैं. हमने इसकी तह तक जाने के लिए भारत सरकार और दुनिया भर के अपने साझेदारों से संपर्क किया है. इसीलिए जब भारत ने वियना कन्वेंशन का उल्लंघन किया और 40 से अधिक कनाडाई राजनयिकों की छूट को मनमाने ढंग से रद्द कर दिया तो हम बहुत निराश हुए.'
'भारत द्वारा कनाडाई राजनयिकों को निकालना चिंता का विषय'

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











