
यति नरसिंहानंद के भड़काऊ बयान पर राज्यसभा में हंगामा, वेंकैया नायडू ने मल्लिकार्जुन खड़गे को बोलने से रोका
AajTak
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने नरसिंंहानंद की हेट स्पीच का मामला उठाया. उन्होंने बताया कि देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हेट स्पीच के मामले बढ़ रहे हैं. लेकिन राज्यसभा के सभापति ने कहा कि यह रिकॉर्ड में नहीं जा सकता.
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने नरसिंंहानंद की हेट स्पीच का मामला उठाया. उन्होंने नरसिंंहानंद ने भड़काऊ भाषण का जिक्र किया, लेकिन राज्यसभा के सभापति ने उन्हें बोलने नहीं दिया, क्योंकि उन्ही शब्दों का प्रयोग मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में कर दिया था.
विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्होंने नियम 267 के तहत, देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ रहे हेट स्पीच के मामलों और पत्रकारों के प्रताड़ित किए जाने को लेकर नोटिस दिया है. ऐसे मामले बढ़ते जा रहे हैं और स्वामी इस तरह के विवादित भाषण दे रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने रविवार को दिल्ली में नरसिंंहानंद की मुसलमानों के खिलाफ दी गई टिप्पणी का भी जिक्र किया.
'इस तरह की टिप्पणी रिकॉर्ड में नहीं जाएगी'
इसपर सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी रिकॉर्ड में नहीं जाएगी. समुदाय से जुड़ी इस तरह की कोई बात रिकॉर्ड में नहीं जाएगी. तब मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये तो स्वामी के शब्द हैं.
इसपर सभापति ने कहा कि अगर स्वामी ने बेमतलब के शब्दों का इस्तेमाल किया है, तो हम उन्हें यहां इस्तेमाल नहीं कर सकते. आप इसे सदन में उठा रहे हैं और इस पर बहस कर रहे हैं कि किसने क्या कहा. यह सही नहीं है, इससे समस्या का हल नहीं होगा. सभापति ने कहा कि मैं इसकी इजाजत नहीं देता. किसी को भी, किसी भी तरह की हेट स्पीच में शामिल नहीं होना चाहिए, चाहे वह अल्पसंख्यक हों या बहुसंख्यक. समुदायों के खिलाफ नफरत नहीं फैलानी चाहिए. किसी को भी किसी के खिलाफ नफरत भरी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
इसके बाद सभापति ने नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बोलने नहीं दिया और सभा की कार्यवाही आगे बढ़ा दी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








