
यंग एक्ट्रेसेज नहीं करना चाहती हैं Anil Kapoor के साथ काम! बताई क्या है वजह
AajTak
फिल्म जुग-जुग जियो में अनिल कपूर नीतू कपूर के रूप में फैंस को फ्रेश जोड़ी मिलने वाली है. ट्रेलर में इनकी केमिस्ट्री भी जबरदस्त नजर आ रही है. नीतू कपूर संग काम करने के एक्सपीरियंस के साथ-साथ अनिल ये भी बताना नहीं भूलते हैं कि आखिर यंग जनरेशन की एक्ट्रेस उनके साथ काम क्यों नहीं करना चाहती हैं.
बॉलीवुड के झक्कास एक्टर के रूप में पहचाने जाने वाले अनिल कपूर अपनी आगामी फिल्म जुग-जुग जियो को लेकर खासे चर्चा में हैं. अनिल को इंडस्ट्री में लगभग 40 साल हो चुके हैं, इसके बावजूद वो बॉक्स ऑफिस की टेंशन लेते हैं. इतना ही नहीं अनिल ने अपने एवरग्रीन होने, धर्मा संग पहली बार काम करने का एक्स्पीरियंस भी शेयर किया है.
सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय होने के बावजूद क्या अनिल कपूर फिल्मों की सक्सेस को लेकर टेंशन में रहते हैं. इसके जावब में अनिल कहते हैं, यह निर्भर करता है कि फिल्म मैं किसके साथ कर रहा हूं. मैं जुग-जुग जियो को लेकर निश्चिंत हूं. हां, करियर की शुरुआत में इतनी सक्सेसफुल फिल्में की हैं, तो प्रेशर अपने आप बनता है. खासकर वैसी फिल्मों को लेकर टेंशन होती है, जो बड़े बजट की बनी हो. बहुत से फिल्मों के दौरान टेंशन में रहा हूं लेकिन नाम नहीं लूंगा.
अनिल पहली बार धर्मा प्रोडक्शन के साथ कोई फिल्म कर रहे हैं. इतने सालों तक इस प्रॉडक्शन हाउस से दूरी की वजह पर अनिल कहते हैं, यह मेरी पहली फिल्म है. करण जौहर के फादर से मेरा अच्छा रिलेशन रहा है. करियर के शुरूआत में उन्होंने मुझे एक फिल्म ऑफर की थी, जो मुझे पसंद नहीं आई थी. मैंने मना कर दिया था. उन्हें बहुत बुरा लगा था. वो फिल्म मिस्टर इंडिया के साथ ही रिलीज हुई थी. हम जब भी मिलते, तो मैं उनसे कहता था कि एक दिन जरूर काम करूंगा. करण जौहर भी हमेशा कहा करता था कि आपके साथ काम करना है लेकिन कभी बात बनी नहीं. अब जाकर जुग-जुग जियो फिल्म में साथ काम किया है.
पिछले आठ साल से इस स्ट्रेस में थे वरुण धवन, कहा- अब केवल अच्छी फिल्मों पर फोकस

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












