
'म्हारा सरपंच ताऊ...,' कभी सीजफायर मैन, कभी युद्ध पुरुष, कभी बम-बम के गाने, वायरल हुए ट्रंप के मीम्स
AajTak
जब से डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, शायद ही कोई दिन ऐसा बीता हो जब वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड में न रहे हों.कभी वह अपने टैरिफ से जुड़े फैसलों को लेकर चर्चा में रहते हैं, कभी भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के दावों को लेकर. ईरान-इजरायल जंग के दौरान लिए गए उनके फैसले भी खबरों में रहते हैं.
जब से डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, शायद ही कोई दिन ऐसा बीता हो जब वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड में न रहे हों.कभी वह अपने टैरिफ से जुड़े फैसलों को लेकर चर्चा में रहते हैं, कभी भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के दावों को लेकर. ईरान-इजरायल जंग के दौरान लिए गए उनके फैसले भी खबरों में रहते हैं.
कभी वह खुद दावा करते हैं कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूक्लियर वॉर रोक दिया, लेकिन किसी ने मुझे श्रेय नहीं दिया. कभी वह पाकिस्तान के आर्मी चीफ के साथ लंच करते हैं, तो कभी ईरान में रीजिम चेंज की बात करते हैं.कभी इजरायल ने ईरान पर किए गए हमलों से खुद को अलग बताते हैं, तो अगले ही दिन यह भी कह देते हैं कि इजरायल ने बेहतरीन काम किया है.
कभी वह कूटनीति के जरिए मुद्दे सुलझाने की बात करते हैं, तो उसी दौरान ईरान पर बंकर बस्टर बम भी गिरा देते हैं.और इन सबके बीच, वह खुद को नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार बताने से भी नहीं चूकते.
इन दिनों सोशल मीडिया उनकी इसी शख्सियत की चर्चा है. ऐसे कई मीम्स सामने आ रहे हैं जो उनकी पर्सनॉलिटी को डिकोड करते हैं. आइये देखते हैं कुछ ऐसे ही मीम्स और पोस्ट.
पड़ोसी से तकरार हो या बॉर्डर पर बवाल... चौधरी ट्रंप सिंह सब सुलझा देंगे...
वहीं किसी ने ट्रंप की हालात कुछ ऐसे बयां किया.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










