
म्यूजिक प्रोजेक्ट का झांसा, नशीली कोल्ड ड्रिंक और गैंगरेप... भुवनेश्वर में सिंगर को बनाया दरिंदगी का शिकार
AajTak
Bhubaneswar Gangrape: भुवनेश्वर में सामूहिक बलात्कार की एक सनसनीखेज घटना ने झकझोर दिया है. तीन आरोपियों ने एक गायिका को संगीत प्रोजेक्ट का लालच देकर लॉज में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाया और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सामूहिक बलात्कार की एक दिल दहलाने वाली वारदात ने झकझोर दिया. तीन आरोपियों ने एक उभरती हुई गायिका को बड़े संगीत प्रोजेक्ट का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और चंद्रशेखरपुर इलाके के एक लॉज में ले जाकर उसे हवस का शिकार बना डाला. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, ये घटना 10 सितंबर को घटी थी. पीड़िता पेशे से गायिका है. आरोपियों ने उसे एक बड़े संगीत प्रोजेक्ट का लालच देकर संपर्क साधा. इसके बाद उसे भरोसे में लेकर चंद्रशेखरपुर के लॉज तक बुलाया. वहां उसके साथ पहले शराब पीने का दबाव बनाया गया और फिर नशीला पदार्थ मिला पेय पिला दिया गया. कुछ ही देर में उसने अपना होश खो दिया. फिर तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.
पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई. इसके बाद उसने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर शनिवार को तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है.
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थी और क्या इसके पीछे कोई चौथा शख्स भी शामिल है. इसके साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि आरोपियों ने पहले भी ऐसी कोई वारदात अंजाम दी है या नहीं. इस घटना के सामने आने के बाद भुवनेश्वर जैसे आधुनिक शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. लोगों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है.
बताते चलें कि कुछ समय पहले ओडिशा के बालासोर जिले से भी गैंगरेप की एक खौफनाक वारदात सामने आई थी. वहां 23 साल की एक युवती को करीब छह महीने तक कैद में रखकर कई लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था. आरोपियों ने उसे न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया था. बताया जाता है कि पीड़िता एक व्यक्ति के साथ घर से भागी थी. अपने साथ में नकदी और गहने भी लेकर गई थी.
इस मामले में भोगराई थाने के प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार बल ने खुलासा किया था कि पीड़िता की मां ने गुमशुदगी और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस जांच में पता चला कि युवती को मयूरभंज जिले के बारीपदा इलाके में बंधक बनाकर रखा गया है. पुलिस ने वहां छापा मारकर उसे छुड़ाया और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रिहैब सेंटर में काउंसलिंग के लिए भेजा गया.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







