
म्यांमार बॉर्डर पर भारतीय सेना ने किए ड्रोन अटैक? ULFA के दावे पर आर्मी ने दिया जवाब
AajTak
उग्रवादी संगठन उल्फा (आई) ने एक प्रेस बयान में कहा कि कई मोबाइल कैंप पर रविवार तड़के ड्रोन से हमले किए गए. इसमें दावा किया गया है कि हमलों में प्रतिबंधित संगठन का एक सीनियर लीडर मारा गया, जबकि करीब 19 अन्य घायल हो गए.
प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट यानी ULFA (I) ने रविवार को दावा किया कि भारतीय सेना ने म्यांमार सीमा पर उसके कैंप पर ड्रोन अटैक किए हैं, जिसमें संगठन के एक सीनियर लीडर की मौत हुई है. हालांकि भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से इस घटनाक्रम की कोई पुष्टि नहीं की गई है.
उल्फा ने किया ड्रोन अटैक का दावा
उल्फा (आई) ने एक प्रेस बयान में कहा कि कई मोबाइल कैंप पर रविवार तड़के ड्रोन से हमले किए गए. इसमें दावा किया गया है कि हमलों में प्रतिबंधित संगठन का एक सीनियर लीडर मारा गया, जबकि करीब 19 अन्य घायल हो गए. संपर्क करने पर रक्षा प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि ऐसे किसी हमले की कोई जानकारी नहीं है. लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा, 'भारतीय सेना के पास इस तरह के किसी ऑपरेशन की कोई जानकारी नहीं है.'
ये भी पढ़ें: असम में अब उग्रवाद का अंत! ULFA और केंद्र सरकार के बीच हुआ ऐतिहासिक शांति समझौता
रिपोर्ट्स के मुताबिक संगठन ने दावा किया कि हमले में 150 से ज़्यादा ड्रोन इस्तेमाल किए गए थे. संगठन ने कहा कि हमलों में संगठन के लेफ्टिनेंट जनरल नयन असोम की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए. एक अन्य प्रेस रिलीज में उल्फा-आई ने दावा किया कि उसके दो और नेता, ब्रिगेडियर गणेश असोम और कर्नल प्रदीप असोम, बाद में हुए मिसाइल अटैक में मारे गए हैं.
सशस्त्र बलों ने दावे को किया खारिज

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








