
म्यांमार की सेना ने रात में की एयरस्ट्राइक, मलबे में तब्दील हुआ अस्पताल, 34 लोगों की मौत और 80 घायल
AajTak
म्यांमार के रखाइन राज्य में सेना के एयरस्ट्राइक ने एक अस्पताल को पूरी तरह तबाह कर दिया. घटना में 34 मरीजों और मेडिकल स्टाफ की मौत हुई, जबकि करीब 80 लोग घायल हुए. हमला अराकान आर्मी के नियंत्रण वाले इलाके में हुआ. कई इमारतें और वाहन नष्ट हो गए. स्थानीय रेस्क्यू टीम ने दो बम गिराए जाने की पुष्टि की. सरकार ने कार्रवाई स्वीकार नहीं की है.
म्यांमार के रखाइन राज्य से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सेना के रात में किए गए एयरस्ट्राइक ने एक पूरे अस्पताल को मलबे में बदल दिया. यह हमला बुधवार रात म्राउक-यू टाउनशिप में हुआ, जो अराकान आर्मी के नियंत्रण वाले क्षेत्र में आता है. यह वही इलाका है जहां लंबे समय से संघर्ष और अस्थिरता बनी हुई है. हमले में अस्पताल के 34 मरीजों और स्टाफ की मौत हो गई, जबकि लगभग 80 लोग घायल हुए हैं.
स्थानीय रेस्क्यू टीम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हमला रात ठीक 9 बजकर 13 मिनट पर हुआ, जब एक लड़ाकू विमान ने अस्पताल पर दो बम गिराए. पहला बम अस्पताल के रिकवरी वार्ड पर गिरा और दूसरा मुख्य इमारत के पास फटा. दोनों धमाकों के बाद पूरी इमारत लगभग तबाह हो गई. दीवारें टूट गईं, खिड़कियां उड़ गईं और जगह-जगह भारी मात्रा में मलबा फैल गया.
एयरस्ट्राइक ने अस्पताल को मलबे में बदला
अस्पताल की बड़ी इमारतों के साथ-साथ आस-पास खड़ी टैक्सियां और मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं. गुरुवार सुबह जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, तो वहां बिखरे मेडिकल उपकरण, टूटी स्ट्रेचरें और घायल लोगों की चीखें पूरे माहौल को भयावह बना रही थीं. रेस्क्यू अधिकारी के अनुसार, उन्होंने मौके पर 17 पुरुष और 17 महिलाओं के शव बरामद किए.
हमला जिस इलाके में हुआ, वह अराकान आर्मी द्वारा नियंत्रित है. अराकान आर्मी रखाइन समुदाय की सशस्त्र इकाई है, जो लंबे समय से केंद्रीय सरकार से अधिक स्वायत्तता की मांग कर रही है. पिछले कुछ वर्षों में इस समूह ने रखाइन राज्य के कई हिस्सों पर कब्जा बढ़ाया है. नवंबर 2023 से शुरू हुए अभियान में उन्होंने सेना की एक बड़ी कमांड पोस्ट सहित 17 में से 14 टाउनशिप पर नियंत्रण स्थापित कर लिया था.
17 पुरुष और 17 महिलाओं के शव बरामद

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








