
मौसम बना आफत! कहीं भूस्खलन तो कहीं गाड़ी पर गिरा पत्थर, बारिश के बीच बद्रीनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी
AajTak
उत्तराखंड के चमोली में बारिश को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हो रही है. शनिवार यानी 09 सिंतबर से यहां लगातार बारिश का दौर जारी है. कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की गई है. इसके चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है.
देशभर में पिछले कुछ हफ्तों से मॉनसून की रफ्तार पर ब्रेक लगने के बाद अधिकतर राज्यों के तापमान में इजाफा देखा गया है. इसके चलते उमस में भी बढ़ोतरी हो गई थी. हालांकि, एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है. मैदानी और पहाड़ी दोनों इलाकों में शनिवार यानी 09 सितंबर की शाम से ही बारिश दर्ज की गई है. उत्तराखंड में फिर से बारिश मुसीबत लेकर आती दिख रही है.
भूस्खलन के चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
उत्तराखंड के चमोली में बारिश को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हो रही है. शनिवार यानी 09 सिंतबर से यहां लगातार बारिश का दौर जारी है. कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की गई है. बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है. इसके चलते हजारों की संख्या में चारधाम यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं.
टंगड़ी इलाके में गाड़ी पर गिरा पत्थर
बारिश के बीच भी बद्रीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. बता दें कि बद्रीनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रा की संख्या 8000 से अधिक हो चुकी है. कमेडा, नंदप्रयाग व छिनका के पास पत्थरों का मलबा गिरने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद किया गया है. फिलहाल, क्रेन की मदद से रास्ते पर पड़े पत्थरों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है. इसके अलावा टंगड़ी इलाके के पास एक गाड़ी के ऊपर पत्थर गिर गया है. फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं.
बारिश के बीच बर्फबारी का भी दौर शुरू

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







