
मौसम का दिल्ली-NCR वालों को दिवाली गिफ्ट, बारिश के बाद पॉल्यूशन से राहत, AQI 400 से सीधे 100 तक गिरा
AajTak
दिवाली से पहले दिल्ली-नोएडा में वायु प्रदूषण से राहत मिल गई है. राजधानी समेत नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में रातभर बारिश हुई है. रातभर हुई बारिश से पॉल्यूशन से भी बड़ी राहत मिली है. दिल्ली के कई इलाकों में AQI का स्तर 400 से गिरकर 100 हो गया है. मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और एनसीआर (गुरुग्राम), रोहतक (हरियाणा) के अलग-अलग इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया था.
दिवाली से पहले मौसम ने दिल्ली-NCR वालों को बड़ा गिफ्ट दिया है. दिल्ली-नोएडा के कई इलाकों में रातभर झमाझम बारिश हुई. ंमौसम में बदलाव होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. साथ ही पॉल्यूशन से भी बड़ी राहत मिली है. दिल्ली के कई इलाकों में AQI का स्तर 400 से गिरकर 100 हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के बवाना, कंझावला, मुंडाका, जाफरपुर, नजफगढ़, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बारिश हुई.
IMD ने कहा कि बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई. इसके साथ ही हरियाणा के रोहतक, खरखौदा, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली के आसपास के इलाकों में भी बारिश होने के आसार है. इससे प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना है.
मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार देर रात से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, एनसीआर (गुरुग्राम) के साथ ही हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई. गोहाना, गन्नौर, महम, सोनीपत, खरखौदा, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, सोहना, रेवाड़ी, बावल में बूंदाबांदी हुई है.वहीं राजस्थान के भिवाड़ी में भी बारिश की संभावना है.
मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है. राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 24 घंटे का औसत AQI 437 रहा, जो "गंभीर" श्रेणी में आता है.
आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
सोमनाथ भारती ने कहा- भगवान भी केजरीवाल के साथ

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









