
मौत से कुछ मिनट दूर थे सलूजा भाई-बहन, बाल-बाल बचे, पिता की 2005 दिल्ली ब्लास्ट में गई थी जान
AajTak
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट ने कई ज़िंदगियों को झकझोर दिया लेकिन लाजपत नगर के लालचंद सलूजा के बच्चों के लिए ये हादसा जैसे पुराना जख्म ताजा कर गया. साल 2005 के दिल्ली सीरियल ब्लास्ट में पिता को खो चुकी करुणा और निर्मित सलूजा उस शाम महज कुछ मिनट पहले ही उसी सड़क से गुजरे थे जहां धमाका हुआ. किस्मत ने मगर उन्हें मौत के मुंह से बचा लिया.
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए कार धमाके में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई लेकिन एक परिवार की किस्मत ने उन्हें मौत के मुंह से निकाल लिया. निर्मित और करुणा सलूजा जिनके पिता लालचंद की मौत 2005 के दिल्ली सीरियल ब्लास्ट में हुई थी. धमाके के ठीक कुछ मिनट पहले उसी रास्ते से अपनी कार लेकर गुजरे थे. दोनों भाई-बहन पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी स्थित एलआईसी ऑफिस से लौट रहे थे जहां वे अपने पिता की बीमा पॉलिसी से जुड़ा मामला निपटाने गए थे.
24 साल की करुणा ने बताया कि हम बस कुछ मिनट पहले लाल किला रोड से गुजरे थे. तभी हमें एक रिश्तेदार का फोन आया कि वहां धमाका हुआ है. हमें समझ नहीं आया कि हम कितनी बड़ी अनहोनी से बच गए. उनके पिता लालचंद जो सरोजिनी नगर में जूस की दुकान चलाते थे, 29 अक्टूबर 2005 के सीरियल ब्लास्ट में मारे गए थे. उस वक्त उन्होंने अपने कर्मचारी बबलू के साथ एक संदिग्ध बैग देखा था. जब दोनों ने उसे हटाने की कोशिश की, तभी बम फट गया और दोनों की मौके पर मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट: अब एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी, इन पांच हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ी
23 साल के निर्मित अब वही दुकान चलाते हैं जो कभी उनके पिता की पहचान थी. उन्होंने बताया कि पापा के जाने के बाद मां ने ही सब संभाला. उन्होंने हमें पाला, दुकान चलाई लेकिन 2021 में कोविड के दौरान वो भी हमें छोड़ गईं.
करुणा कहती हैं कि हर बार जब किसी धमाके की खबर आती है, मैं कांप उठती हूं. मुझे अपने पिता की यादें सताने लगती हैं. मुझे उनका चेहरा भी ठीक से याद नहीं लेकिन दर्द आज भी वैसा ही है. सोमवार शाम करीब 6 बजे, रेड फोर्ट के पास एक Hyundai i20 कार में विस्फोट हुआ. धमाका इतना तेज था कि कई गाड़ियां जल गईं, दर्जनों लोग घायल हुए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








