
मौत के 5 दिन बाद भी नहीं हुआ IPS पूरन का अंतिम संस्कार, IAS पत्नी की ये मांग है बड़ी वजह
AajTak
हरियाणा के वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में मौत के पांच दिन बीत जाने के बाद भी अब तक उनका पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं हुआ है. पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार ने पहले सुसाइड नोट में दर्ज आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और परिवार ने कहा है कि उसके बाद ही वो उन्हें अंतिम विदाई देंगे. इस बीच IAS एसोसिएशन ने भी हरियाणा सरकार सरकार से इसे गंभीरता से लेने का आग्रह किया है.
हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. मौत के पांच दिनों बाद भी अभी तक न तो उनका पोस्टमार्टम हुआ है और न ही परिवार अंतिम संस्कार करने को तैयार है.
5 दिनों से मॉर्च्यूरी में है IPS पूरन कुमार का शव
पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार की मांग है कि पहले इस मामले में सुसाइड नोट में जिन अधिकारियों के नाम दर्ज है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें एफआईआर के 'सस्पेक्ट कॉलम' में शामिल किया जाए.
परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता वो IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार को अंतिम विदाई नहीं देंगे. उनका शव अभी भी अस्पताल के मॉर्च्यूरी में रखा हुआ है. इस बीच हरियाणा IAS एसोसिएशन ने राज्य सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन से इस पूरे मामले को उच्चतम गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ देखने की अपील की है.
अमनीत पी कुमार के समर्थन में उतरा IAS एसोसिएशन
एसोसिएशन ने अपने प्रस्ताव में कहा कि मृतक अधिकारी की पत्नी और हरियाणा सरकार में आयुक्त-सचिव के पद पर कार्यरत वरिष्ठ IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार द्वारा मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों को भेजे गए ज्ञापन में जिन मुद्दों को उठाया गया है, उनकी गहराई से जांच की जानी चाहिए.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










