
'मौत के मुंह से खींच लाऊंगी', 10 साल का प्यार, शादी से पहले बॉयफ्रेंड को हुआ Cancer, भावुक कर देगी कहानी
AajTak
चीन के हुनान की रहने वाली लियू अपने बॉयफ्रेंड Zhi Aohong को बचपन से जानती थी और 10 साल से उन्हें डेट कर रही थीं. अब वह दोनों शादी करने वाले थे. लेकिन इससे ठीक पहले झी पर गंभीर बीमारी का कहर टूट पड़ा. लेकिन लियू उसे मौत के मुंह से खींच लाने में जुटी है.
कहते हैं कि दुनिया बड़ी स्वार्थी है और हमारे माता पिता के सिवा दुनिया में कोई ऐसा नहीं होता है जो हमसे बिना मतलब प्यार करे. लेकिन कई बार मोहब्बत के ऐसे किस्से सामने आते हैं जो मिसाल बन जाते हैं. चीन के हेनान प्रांत की Liu Yue नाम की महिला इन दिनों ऐसे ही कारण से चर्चा में हैं.
शादी से ठीक पहले बॉयफ्रेंड को हुआ कैंसर
साउथ चाइन मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार लियू अपने बॉयफ्रेंड Zhi Aohong को बचपने से जानती थी और 10 साल से उन्हें डेट कर रही थीं. अब वह दोनों शादी करने वाले थे. लेकिन इस शादी से ठीक दो महीने पहले ही लियू को मालूम हुआ कि झी को Acute myeloid leukaemia यानी ब्लड कैंसर है.
इसमें कोई शक नहीं कि ये बीमारी अपने आप में मौत का दूसरा नाम है. वहीं चीन में इस बीमारी के पीड़ित 20 प्रतिशत से भी कम लोग मुश्किल से 5 साल जीवित रह पाए हैं. लेकिन ये जानने के बावजूद लियू अपने प्रेमी झी को मौत के मुंह से खींच लाने में जुटी हुई है.
इलाज में खर्च किए 2.33 करोड़ रुपये
लियू ने कहा कि उन्होंने झी के इलाज पर अब तक अपनी सारी सेविंग लगभग दो मिलियन युआन (यूएस $280,000 यानी 2.33 करोड़ रुपये) खर्च कर दिए हैं. उसने कहा कि वह झी की जान बचाकर रहेगी और हार नहीं मानेगी, और जब तक वह ठीक नहीं हो जाता, तब तक उसके साथ रहेगी. झी का एक स्टेम सेल ट्रांसप्लांट हुआ था जो कि रिलैप्स कर गया था इसलिए वह इस समय बीजिंग के एक अस्पताल में दूसरे ट्रांसप्लांट के लिए भर्ती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










