
मौत के बाद नहीं था कोई पूछने वाला, किसने करवाया था मीना कुमारी का अंतिम संस्कार
AajTak
मीना कुमारी को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ट्रेजेडी क्वीन के नाम से जाना जाता था. उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही. वहीं जिंदगी का अंत होने पर उन्हें पूछने वाला तक कोई नहीं था. आज मीना कुमारी की बर्थ एनिवर्सरी पर हम इसी बारे में बात कर रहे हैं.
कहते हैं कि इंसान बुलंदियों पर पहुंचकर अकेला हो जाता है. इसका उदाहरण फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार रही मीना कुमारी थीं. बड़े पर्दे पर करीब 33 सालों तक राज करने के बाद भी महजबीन बानो उर्फ मीना कुमारी को कभी अपनी निजी जिंदगी में सुकुन नहीं मिला. उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ट्रेजेडी क्वीन के नाम से जाना जाता था. उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही. वहीं जिंदगी का अंत होने पर उन्हें पूछने वाला तक कोई नहीं था. आज मीना कुमारी की बर्थ एनिवर्सरी पर हम इसी बारे में बात कर रहे हैं.
मीना कुमारी का जन्म 1 अगस्त 1933 को हुआ था. कहा जाता है कि उनकी जिंदगी की ट्रेजेडी उनके जन्म के शुरू हुई थी. उनके पिता के पास डॉक्टर को देने के लिए पैसे नहीं थे. ऐसे में वो मीना को छोड़कर चले गए थे. हालांकि कुछ घंटों के बाद वो उन्हें घर लेकर गए. विनोद मेहता ने एक्ट्रेस की बायोग्राफी में इस बारे में बताया था. उनका कहना था मीना पर इस बात का असर हमेशा रहा था.
शादी के खिलाफ थे मीना के पिता
मीना कुमारी ने फेमस डायरेक्टर कमाल अमरोही से ब्याह रचाया था. दोनों के प्यार की शुरुआत मीना के कार एक्सीडेंट के बाद हुई थी. एक्ट्रेस को एक्सीडेंट में हाथ में चोट आई थी जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती थीं. इस दौरान अमरोही रोज उनसे मिलने जाते थे. चार महीनों तक दोनों का प्यार यूं ही चला. वो शादी करना चाहते थे. लेकिन मीना के पिता इस शादी के सख्त खिलाफ थे. कमाल के दोस्त ने मीना को शादी के लिए मना लिया था. उन्होंने मीना से कहा कि अभी निकाह कर लें और बाद में अम्मी-अब्बा को मना लेंगे. मीना कुमारी भी मान गईं.
कमाल और मीना ने 14 फरवरी 1952 को गुपचुप निकाह कर लिया था. बताया जाता है कि दोनों का निकाह दो घंटे के अंदर हुआ था. मीना कुमारी की फिजियोथेरेपी चल रही थी. वो जिस क्लीनिक में जाती थी, वहां उनके पिता रोज आठ बजे छोड़कर जाते थे और दस बजे लेने जाते थे. इस दौरान उनकी बहन मधु भी साथ होती थी. 14 फरवरी को दोनों इस दो घंटे के दौरान ही निकाह किया. फिर कमाल सिऑन चले गए और मीना बहन मधु संग घर लौट गईं.
इस शादी को एक्ट्रेस ने मीडिया और अपने परिवार से छुपाकर रखा था. कमाल अमरोही पहले से शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे भी थे. हालांकि कुछ महीनों बाद मीना और कमाल की शादी का राज भी खुल गया. मीना कुमारी ने पिता का आशीर्वाद मांगा था लेकिन उन्हें ये मिला नहीं. इसके बाद वो पति कमाल अमरोही संग रहने सिऑन चली गई थीं. शादी के कुछ समय बाद ही मीना और कमाल के बीच भी अनबन शुरू हो गई थी.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.











