
मौत की छलांग: Depression की शिकार महिला ने दोनों बच्चों को गोद में उठाया फिर 19वीं मंजिल से कूद गई
Zee News
रूस में एक सैन्य अधिकारी की पत्नी ने अपने दोनों बच्चों के साथ जान दे दी. महिला ने तीन साल के बच्चों को गोद में उठाया फिर बिल्डिंग की 19वीं मंजिल से छलांग लगा दी. करीब 190 फीट नीचे गिरने से तीनों ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मॉस्को: रूस (Russia) में डिप्रेशन की शिकार एक महिला (Woman) ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि सुनने वालों की रूह कांप गई. महिला ने अपने दो बच्चों को बाहों में भरा और बिल्डिंग से छलांग लगा दी. इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत हो गई है. मृतक का पति सैन्य अधिकारी है और इस खबर के बाद से सदमे में है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. उसने हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया है.
‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, महिला प्रसवोत्तर अवसाद (Postnatal Depression) से जूझ रही थी. कभी-कभी महिलाओं को बच्चे के जन्म के बाद यह समस्या हो जाती है. महिला ने अपनी पड़ोसी को भी इस बारे में बताया था. हालांकि, किसी ने नहीं सोचा था कि वो इतना खतरनाक कदम उठा लेगी. ओल्गा जारकोवा (Olga Zharkova) अपने परिवार के साथ मॉस्को की एक इमारत की 19 वीं मंजिल पर रहती थीं. यहीं से उन्होंने छलांग लगा दी.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



