
मौत का रिहर्सल! महिला ने 75 हजार खर्च कर कराया अपना ही 'अंतिम संस्कार'
AajTak
चिली में एक महिला कोरोना काल में हुई मौतों से इतनी ज्यादा प्रभावित हुईं कि उन्होंने अपना खुद का एक नकली अंतिम संस्कार कर लिया. इस मौके पर महिला ने अपने सभी दोस्तों को बुलाया और उन्हें अपने प्लान के बारे में भी बताया. इस महिला ने अपने फेक अंतिम संस्कार के लिए 710 पाउंड्स यानी लगभग 75 हजार रूपए तक खर्च कर डाले.
चिली में एक महिला कोरोना काल में हुई मौतों से इतनी ज्यादा प्रभावित हुईं कि उन्होंने अपना खुद का एक नकली अंतिम संस्कार कर लिया. इस मौके पर महिला ने अपने सभी दोस्तों को बुलाया और उन्हें अपने प्लान के बारे में भी बताया. इस महिला ने अपने फेक अंतिम संस्कार के लिए 710 पाउंड्स यानि लगभग 75 हजार रूपए तक खर्च कर डाले. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) 59 साल की मायरा अलोंजो सैंटियागो शहर में रहती हैं. वे पिछले कुछ महीनों से कोरोना के चलते हुई मौतों को देख-देखकर अपने अंतिम संस्कार के बारे में काफी सोचने लगी थीं. इसके बाद उन्होंने अपने अंतिम संस्कार के लिए रिहर्सल करने की सोची. इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों को इस अजीबोगरीब काम के लिए मनाया. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) डोमिनिशियन न्यूज साइट लिस्टिन डायरियो के मुताबिक, मायरा इस दौरान सफेद ताबूत में कुछ घंटों के लिए लेटी रहीं. उन्होंने इस ताबूत को एक दिन के लिए किराए पर लिया था. इसके अलावा वहां मौजूद उनके परिवार और दोस्तों ने नकली आंसू बहाए और कई लोग इस दौरान तस्वीरें भी ले रहे थे. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










