
मोहाली: बीजेपी नेता ने लगाए 500 पेड़ काटने का आरोप, जिला प्रशासन बोला- नहीं हुआ पर्यावरण नियमों का उल्लंघन
AajTak
मोहाली के सिसवां इलाके में बीजेपी नेता विनीत जोशी ने निजी जमीन मालिक पर करीब 500 पेड़ काटने और पर्यावरण नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया. जिला प्रशासन और मालिकों ने इन आरोपों को खारिज किया और इसे निजी विवाद बताया. जमीन मालिक गुरशरण सिंह और उनके बेटे सतबीर सिंह ने दस्तावेज दिखाकर इसे राजनीतिक साजिश बताया.
मोहाली के सिसवां इलाके में पर्यावरण नियमों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. स्थानीय बीजेपी नेता विनीत जोशी ने निजी जमीन मालिक गुरशरण सिंह और उनके बेटे सतबीर सिंह पर करीब 500 पेड़ काटने और पर्यावरण कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया है. हालांकि, जिला प्रशासन और जमीन मालिकों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.
बीजेपी नेता विनीत जोशी ने कहा कि यह जमीन खसरा नंबर 453 के अंतर्गत आती है, जो पंजाब लैंड प्रिजर्वेशन एक्ट 1900 की धारा 4 के तहत सुरक्षित है. यहां खेती, खनन, पेड़-पौधे काटना या पशुओं को चराना पूरी तरह प्रतिबंधित है. उन्होंने एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की.
पर्यावरण नियमों को लेकर खड़ा हुआ विवाद
हालांकि, विनीत जोशी आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत पेश नहीं कर सके. जिस पंचायत प्रस्ताव का उन्होंने हवाला दिया, उसमें 500 पेड़ काटे जाने का कोई जिक्र नहीं है. जिला वन अधिकारी कंवरदीप सिंह ने कहा कि किसी तरह का उल्लंघन नहीं हुआ है और यह जमीन निजी है. यह खसरा नंबर पहले ही वन कानूनों से डीलिस्ट किया जा चुका है. इसी तरह जीएमएडीए अधिकारी राकेश कुमार ने भी जांच के बाद रिपोर्ट दी कि यहां कोई अवैध निर्माण या कब्जा नहीं हुआ.
आरोपों का कोई सबूत नहीं दे पाए बीजेपी नेता
जमीन मालिक गुरशरण सिंह और उनके बेटे सतबीर सिंह ने अपने दस्तावेज दिखाकर कहा कि यह उनकी निजी जमीन है और 1993 से उनके पास है. सतबीर सिंह ने कहा कि बीजेपी नेता जोशी राजनीतिक कारणों से उन पर आरोप लगा रहे हैं.सिसवां के सरपंच ने स्वीकार किया कि पंचायत ने जमीन मालिकों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








