
मोहसिन नकवी का BCCI को एशिया कप ट्रॉफी और मेडल देने से इनकार, मीटिंग में जमकर बहस
AajTak
ACC और PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई को एशिया कप 2025 की ट्रॉफी और मेडल देने से इनकार कर दिया. इस मुद्दे पर बैठक में दोनों पक्षों के बीच कड़ी बहस हुई, जिससे मैच के बाद विवाद और बढ़ गया.
दुबई में एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) की अहम बैठक में भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप ट्रॉफी विवाद ने नया मोड़ ले लिया. बैठक में पाकिस्तान के गृह मंत्री और ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने माना कि जो कुछ हुआ, वह उचित नहीं था.
... लेकिन इसके बावजूद उन्होंने BCCI को एशिया कप ट्रॉफी और मेडल देने से साफ इनकार कर दिया. बैठक के दौरान इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच कड़ी बहस हुई, और सूत्रों के मुताबिक माहौल बहुत गर्म रहा. नकवी ने BCCI से कहा कि भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को दुबई आकर ट्रॉफी लेने की जरूरत है. BCCI ने सवाल उठाया- 'जब आप वहां थे और नकवी के सामने ट्रॉफी लेने का मौका था, तब इसे नहीं लिया, अब आप सोचते हैं कि वह खुद ट्रॉफी देंगे?'
बैठक में हुए खुलासों के मुताबिक, नकवी ने माफी तो मांगी लेकिन ट्रॉफी और मेडल लौटाने के अपने रुख पर कायम रहे. इसके चलते क्रिकेट जगत में एशिया कप 2025 की ट्रॉफी विवाद की गूंज बढ़ गई है.
मोहसिन नकवी आज लाहौर के लिए रवाना होंगे, लेकिन इस विवाद का असर और प्रतिक्रिया कई दिनों तक मीडिया और फैन्स के बीच चर्चा का विषय बनी रहेगी. सूत्रों ने बताया कि ACC के भीतर भी इस मसले को लेकर मतभेद थे, और बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







