
मोहब्बत हो तो ऐसी! पत्नी की याद में सैकड़ों किलोमीटर ड्राइव कर स्कॉटलैंड पहुंचा बुजुर्ग
AajTak
83 साल के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाहत में जो किया वह बहुत हैरान करता है.दरअसल उसकी पत्नी की 4 साल पहले मौत हो चुकी थी. ऐसे में मृत पत्नी याद में वह 1600 किलोमीटर ड्राइव कर स्कॉटलैंड पहुंचा और हर उस जगह गया जहां वह 20 साल पहले अपने पत्नि के साथ गया था.
जब कोई किसी से बहुत अधिक मोहब्बत करता है तो लोग कहते हैं, ये तो बिल्कुल किताबों जैसा इश्क है. लेकिन कभी-कभी कुछ लोग मोहब्बत में सचमुच कुछ ऐसा कर जाते हैं कि यकीन नहीं होता. 83 साल के एक जर्मन शख्स ने भी कुछ ऐसा ही किया. अपने हनीमून के लिए स्कॉटलैंड आए जोल एस्टन ने इस शख्स के बारे में ट्वीट कर बताया तो लोग हैरान रह गए. दरअसल जोल अपनी शादी की शुरुआत में ही कुछ खास यादें लेकर लौटे.
20 साल पुरानी यादों को ताजा कर रहे
जोल ने बुजुर्ग के साथ अपनी फोटो शेयर करके लिखा- “कल मेरी मुलाकात जर्मनी के एक व्यक्ति से हुई. वह 83 वर्ष के हैं और 4 साल पहले उन्होंने अपनी पत्नी को खो दिया. उन्होंने पिछले दो सप्ताह जर्मनी से ड्राइव करते हुए स्कॉटलैंड (1600 किलोमीटर) की उन सभी जगहों पर गाड़ी चलाकर बिताए हैं, जहां वे और उनकी पत्नी 20 साल पहले आखिरी बार गए थे. वह इस तस्वीर में हमारे पीछे बने उसी घर में ठहरे थे, जहां हम इस समय हनीमून पर रह रहे हैं.'
बताया कि पत्नी से कितना प्यार करते थे
उन्होंने आगे लिखा-'' हमने कुछ देर स्कॉटलैंड, उनके जीवन और वह अपनी पत्नी से कितना प्यार करते थे, के बारे में बात की, लेकिन मैं उनसे और घंटों तक बात कर सकता था. मुझे नहीं पता कि मैं उन्हें दोबारा कभी देख पाऊंगा या नहीं, लेकिन हमने ईमेल एड्रेस ले लिया है और संपर्क में बने रहने की बात कही है . मैंने वादा किया है कि मैं उनसे मिलने के लिए एक दिन बोन (जर्मनी) पहुंचने की पूरी कोशिश करूंगा. ''

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










