
मोरबी: संडे को सैर पर पहुंचे थे सैकड़ों लोग, देखते ही देखते 'काल' बन गया केबल ब्रिज
AajTak
मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज 5 दिन पहले ही मरम्मत के बाद खोला गया था. इसे झुलता हुआ पुल भी कहा जाता है. इस ऐतिहासिक ब्रिज पर रविवार को सैकड़ों लोग छुट्टी मनाने निकले थे. करीब 7 महीने बाद खुले इस ब्रिज पर लोग सेल्फी ले रहे थे. तभी यह टूटकर नदी में समा गया.
गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज 5 दिन पहले ही मरम्मत के बाद खोला गया था. इसे झुलता हुआ पुल भी कहा जाता है. इस ऐतिहासिक ब्रिज पर रविवार को सैकड़ों लोग छुट्टी मनाने निकले थे. करीब 7 महीने बाद खुले इस ब्रिज पर लोग सेल्फी ले रहे थे. तभी यह टूटकर नदी में समा गया. हादसे में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिनोवेशन का काम एक ट्रस्ट ने किया था. अब इसमें प्रशासन की लापरवाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक जैसे ही लोग बड़ी संख्या में ब्रिज पर पहुंचे तो इसके बीच से दो टुकड़े हो गये. हादसे के समय ब्रिज पर मौजूद सभी लोग नदी में गिर गए, जिनमें से कई लोग तैरकर बाहर भी निकल आए थे. हालांकि कितने लोग इस हादसे में नदी में डूबे हैं, इसको लेकर अभी आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है. लेकिन मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सैकड़ों लोग पुल पर मौजूद थे, जो नदी में गिर गए.
140 साल पुराना है ब्रिज का इतिहास
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिज 140 साल पुराना था. इस ऐतिहासिक ब्रिज की लंबाई 200 मीटर से ज्यादा थी और चौड़ाई करीब 3 से 4 फीट थी. 20 फरवरी, 1879 को मुंबई के तत्कालीन गवर्नर रिचर्ड टेम्पल ने इसका शिलान्यास किया था. 1880 में यह ब्रिज लगभग 3.5 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ था. इसके निर्माण के लिए सामान इंग्लैंड से लाया गया था. इसे दरबारगढ़ से नझरबाग को जोड़ने के लिए बनाया गया था. इसकी लंबाई लगभग 765 फुट है.
मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर संज्ञान लिया है. उन्होंने गुजरात के सीएम से फोन पर मामले की विस्तृत जानकारी ली और पीएम राहत कोष से मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख व घायलों को 50-50 हजार मुआवजा देने का ऐलान किया गया है. वहीं राज्य सरकार ने भी मुआवजे का ऐलान किया है. जिसमें मृतकों को 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का ऐलान राज्य सरकार ने किया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








