
'मोम के पापा'... बर्थ-डे पर बड़े भाई ने छोटे को दिया अनोखा गिफ्ट
AajTak
बुलढाणा में छोटे भाई को बड़े भाई ने बेहद अनोखा बर्थ-डे गिफ्ट दिया जिसे पाकर उसकी आंखों से आंसू निकल गए. दरअसल, पिता की मौत के बाद छोटा भाई अक्सर गुमसुम रहता था. बड़े भाई से उसकी यह हालत देखी नहीं गई और उसने पापा का मोम का पुतला बनवाकर छोटे भाई को गिफ्ट किया.
दो भाइयों के बीच प्रेम और पिता के प्रति लगाव की मिसाल महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में दिखाई दी. यहां एक बड़े भाई ने पापा की मौत के बाद गुमसुम रहने वाले छोटे भाई को उनका पुतला बनाकर जन्मदिन पर तोहफे के रूप में दिया. बड़े भाई का यह गिफ्ट पाकर छोटा भाई फूला नहीं समाया.
जानकारी के मुताबिक, चिखली शहर के गजानन नगर में रहने वाले टीचर दीपक विनकर की मौत कोरोना से डेढ़ साल पहले हो गई थी. उनके दो बेटे हैं. एक 19 साल का शुभम और दूसरा 14 साल का सुमित. दोनों भाई अब मां के साथ ही रहते हैं. लेकिन दीपक की मौत के बाद उनका छोटा बेटा सुमित अक्सर गुमसुम रहता. उसका स्वभाव भी काफी चिढ़चिढ़ा हो गया.
दरअसल, वह अपने पापा के काफी करीब था. उनकी मौत के बाद से उसका बर्ताव बिल्कुल ही बदल गया. सुमित की ऐसी हालत उसके बड़े भाई शुभम और मां से नहीं देखी जा रही थी. क्योंकि सुमित ने दोस्तों से साथ बात करना भी बंद कर दिया था. वह घर से भी नहीं निकलता और बात-बात पर नाराज हो जाता.
फिर बड़े भाई शुभम ने सोचा कि क्यों न इस बार उसके बर्थ-डे पर उसे कुछ ऐसा गिफ्ट दिया जाए जिससे कि वह पापा की कमी को महसूस न करे. उसने मां से इस बारे में बात की और प्लान बनाया कि पापा दीपक का मोम का पुतला बनाकर उसे इस बर्थ-डे पर गिफ्ट करेंगे. इससे सुमित को लगेगा कि पापा उसके पास ही हैं.
शुभम ने पुतला बनाने के लिए राजस्थान के एक कारीगर से संपर्क किया. फिर जयपुर में यह मोम का पुतला बनाया गया. इस पुतले में मोम और सिलिकॉन का इस्तेमाल किया गया है. पुतला जब तैयार हुआ तो उसे बुलढाणा पहुंचाया गया. फिर दिन आया 30 नवंबर का. इस दिन सुमित का बर्थ-डे था.
शुभम ने मां संग मिलकर पुतले को कमरे में रख दिया. फिर सुमित को बताया कि कमरे में तुम्हारे लिए गिफ्ट है. जैसे ही सुमित कमरे में घुसा, पापा के मोम के पुतले को देखकर उसकी आंखों से आंसू निकल गए. उसे यकीन नहीं हो रहा था कि उसे ऐसा भी बर्थ-डे गिफ्ट मिल सकता है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










