
मोबाइल से पहले नेटवर्क गायब, फिर पैसे... महिला के साथ ऐसे हुआ e-SIM फ्रॉड
AajTak
Whats is e-SIM: मुंबई की एक महिला e-SIM fraud की शिकार हो चुकी हैं और उनके बैंक खाते को कुछ मिनट के अंदर खाली कर दिया गया. साइबर दोस्त ने बताया है कि e-SIM स्कैम, साइबर ठगों की खतरनाक चाल है, जिससे लोगों को सावधान रहना चाहिए. किसी को भी OTP ना दें और लिंक आदि शेयर ना करें.
मुंबई की एक महिला को साइबर क्रिमिनल्स ने e-SIM के नाम पर शिकार बनाया. कुछ ही मिनटों के अंदर महिला के बैंक खाते से 11 लाख रुपये उड़ा लिए गए हैं. ये जानकारी साइबर दोस्त I4C ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके शेयर की है.
साइबर दोस्त I4C, असल में गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली नोडल एजेंसी है. साइबर दोस्त का काम आम लोगों को साइबर स्कैम्स को लेकर जागरुक करना है. अब दोबारा e-SIM fraud पर लौटते हैं.
खुद को बताते हैं टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी
साइबर स्कैमर्स खुद को टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बताते हैं. इसके बाद वे सिम अपग्रेड या e-SIM कन्वर्शन के नाम कॉन्टैक्ट करते हैं. इसके बाद ई सिम में कन्वर्ट कराने को कहते हैं. e-SIM, असल में एक वर्चुअल सिम होती है.
सिम लेकर बोलते हैं ढेरों झूठ
e-SIM के पीछे साइबर स्कैमर्स अलग-अलग बहाने बनाते हैं. कभी बोलेंगे कि आपकी पुरानी सिम खराब हो गई है और कभीं कहेंगे कि बेहतर नेटवर्ट और इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए e-SIM यूजफुल हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









