
मोबाइल यूजर को लगेगा झटका! Jio-Airtel के रिचार्ज प्लान्स हो सकते हैं महंगे, इतना बढ़ेगा खर्च
AajTak
Recharge Price Hike: जल्द ही टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे कर सकती हैं. ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने अपनी रिपोर्ट ने इसके संकेत दिए हैं. रिपोर्ट की मानें तो टेलीकॉम कंपनियां 10 परसेंट तक रिचार्ज प्लान्स की कीमत बढ़ा सकती हैं. ARPU को बेहतर करने के लिए कंपनियां ये कदम उठा सकती हैं.
भारत में फोन बिल्स में जल्द ही बढ़ोतरी हो सकती है. टेलीकॉम कंपनियां Airtel, Jio और Vi जल्द ही रिचार्ज प्लान्स की कीमत बढ़ा सकती हैं. एनालिस्ट्स की मानें तो टेलीकॉम कंपनियां 10 परसेंट तक टैरिफ हाइक कर सकती हैं. ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है.
रिपोर्ट के मुताबिक 5G लॉन्च के बाद Airtel और Jio FY 23, FY24 और FY25 की चौथी तिमाही में इजाफा कर सकती हैं. एनालिस्ट की मानें तो आखिरी टैरिफ हाइक के सभी बेनिफिट्स टेलीकॉम कंपनियों को मिल चुके हैं.
अब टेलीकॉम कंपनियों का रेवेन्यू और मार्जिन प्रेशर में है. इसकी वजह से टेलीकॉम कंपनियों के लिए टैरिफ हाइक जरूरी हो गया है. Airtel अधिकारी कई मौकों पर टैरिफ हाइक की बात कह चुके हैं. कंपनी लगातार बेहतर ARPU की बात करती रहती है.
सितंबर तिमाही में Jio, Airtel और Vi के ARPU (एवरेज रेवेन्यू पर यूजर) में मामूली बढ़ोतरी हुई थी. किसी भी टेलीकॉम कंपनी के लिए ARPU बहुत मायने रखता है. इसके आप टेलीकॉम कंपनी की परफॉर्मेंस मापने का पैमाना मान सकते हैं. जहां Jio के ARPU में 0.8 परसेंट की बढ़ोतरी हुई थी.
वहीं Vi ने 1 परसेंट की ग्रोथ रजिस्टर की थी, जबकि Airtel ने 4 परसेंट की ग्रोथ हासिल की थी. हाल में ही एयरटेल ने कुछ सर्किल में अपने मिनिमम रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में इजाफा किया है. टेलीकॉम कंपनी ने दो सर्किल में मिनिमम रिचार्ज की वैल्यू 155 रुपये कर दी है, जो पहले 99 रुपये थी.
टेलीकॉम कंपनियों ने अभी तक 5G रिचार्ज प्लान्स का ऐलान भी नहीं किया है. देश में 5G सर्विसेस अक्टूबर में लॉन्च हुई है. मुकेश अंबानी ने लॉन्च इवेंट में 5G प्लान्स के दूसरे देशों के मुकाबले किफायती होने की बात कही थी. हालांकि, इसकी कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










