
मोबाइल में खोया था शख्स, सामने तेज रफ्तार से आ रही थी ट्रेन और फिर...
AajTak
मोबाइल में व्यस्त होकर रेलवे ट्रैक पार करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका उदाहरण एक वायरल वीडियो में दिखा, जहां एक शख्स मौत के करीब से बच निकला.
मोबाइल में व्यस्त होकर रेलवे ट्रैक पार करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका उदाहरण एक वायरल वीडियो में दिखा, जहां एक शख्स मौत के करीब से बच निकला.
डेली मेल के मुताबिक, ये वीडियो अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स का है, जहां एक यात्री रेलवे ट्रैक पार करते समय मोबाइल फोन में व्यस्त था. उसे ध्यान ही नहीं रहा कि ट्रेन आने वाली है. अगर जरा सी भी चूक हो जाती, तो ट्रेन उसे कुचल देती.
डेली मेल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह यात्री ट्रैक को अलग करने वाली बैरिकेड्स के बीच से गुजरता है. पूरी तरह से अपने फोन में खोया हुआ है.
देखें वीडियो
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्यूनस आयर्स में सुबह 6:28 बजे एक यात्री अपने फोन में व्यस्त था. और रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, जब वह ट्रेन की चपेट में आते-आते बचा. ट्रेन ने यात्री को छुआ, जिसने आखिरी पल में पीछे हटकर खुद को बचाया.
सोशल मीडिया पर क्या आया रिएक्शन

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










