
मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाकर ऑनलाइन क्लास ले रहा था बच्चा, तभी हुआ धमाका और फिर...
Zee News
ऑनलाइन क्लास बच्चों के लिए जानलेवा साबित होती जा रही है. वियतनाम में ऑनलाइन क्लास ले रहे एक बच्चे की मोबाइल में धमाके के चलते मौत हो गई. बच्चा फोन को चार्जिंग पर लगाकर काम कर रहा था, तभी अचानक ब्लास्ट हुआ और आग लग गई.
हनोई: कोरोना महामारी के चलते बच्चों की पढ़ाई का तरीका भी बदल गया है. मोबाइल (Mobile) ही अब क्लासरूम बन गए हैं. वायरस से बचाव के लिए ये तरीका भले ही अच्छा हो, लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं. वियतनाम (Vietnam) में ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहे एक बच्चे की मोबाइल फटने से मौत हो गई. 11 वर्षीय बच्चा मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर ऑनलाइन सेशन में भाग ले रहा था. उसने ईयरफोन भी लगा रखे थे, तभी अचानक मोबाइल में धमाका हुआ और आग लग गई.
‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, COVID-19 प्रतिबंधों के चलते बच्चा घर से ऑनलाइन क्लास (Online Class) अटेंड कर रहा था. तभी अचानक चार्जिंग के दौरान मोबाइल में ब्लास्ट हुआ और उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली. पड़ोसियों ने बच्चे को तुरंत अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया. यह घटना 19 अक्टूबर को शाम चार बजे के आसपास हुई.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



