
मोबाइल चार्जर से पकड़ा गया पहलगाम हमले के गुनहगारों का मददगार... जानिए पुलिस को कैसे मिली कामयाबी?
AajTak
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम अटैक केस में बड़ा खुलासा किया है. एक एंड्रॉइड फोन चार्जर ने उस ओवरग्राउंड वर्कर तक पहुंचा दिया, जिसने न सिर्फ आतंकियों को सामान दिया बल्कि उन्हें पहाड़ी रास्तों से सुरक्षित निकलने में भी मदद की थी. ऑपरेशन महादेव के बाद यह गिरफ्तारी घाटी में आतंकियों के कमर तोड़ने की दिशा में अहम मानी जा रही है.
कश्मीर घाटी के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीछे की साजिश धीरे-धीरे सामने आ रही है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ऐसे ओवरग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया है, जिसने आतंकियों से चार बार मुलाकात की थी. उनको रसद सहायता उपलब्ध कराई थी. उनको मोबाइल फोन चार्जर दिया था. 26 साल के इस आरोपी का नाम मोहम्मद यूसुफ कटारी है, जो कि पेशे से शिक्षक है.
केंद्रीय जांच एजेंसियों के मुताबिक, मोहम्मद यूसुफ कटारी ने पूछताछ में कबूल किया है कि वो पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों सुलेमान उर्फ आसिफ, जिबरान और हमजा अफगानी से चार बार मिला था. यही नहीं उसने उन्हें एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन चार्जर भी दिया था, जो बाद में जांच की सबसे अहम कड़ी साबित हुआ. उसी के जरिए पुलिस उस तक पहुंच पाई है.
दरअसल, जुलाई में शुरू किए गए आतंकवाद-रोधी अभियान 'ऑपरेशन महादेव' के दौरान श्रीनगर के बाहरी इलाके जबरवान पहाड़ियों की तलहटी में तीनों आतंकियों का खात्मा हुआ था. घटनास्थल से पुलिस को जो सामग्री मिली, उसमें एक आंशिक रूप से जला हुआ मोबाइल चार्जर भी था. यही मामूली सा सबूत पुलिस को उस नेटवर्क तक ले गया, जो पहलगाम हमले की साजिश का हिस्सा था.
फोरेंसिक जांच में मोबाइल चार्जर के सीरियल नंबर और कनेक्टिविटी डेटा से पुलिस को अहम सुराग मिले. श्रीनगर पुलिस ने जब इसकी ट्रेसिंग की, तो चार्जर के असली मालिक का पता चल गया. उसने इसे एक डीलर को बेचा था. वहीं से कड़ी से दूसरी कड़ी जोड़ते हुए जांच टीम मोहम्मद यूसुफ कटारी तक पहुंच गई. उसको सितंबर के आखिरी हफ्ते में गिरफ्तार किया गया था.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ऊंचे इलाकों में रहने वाले खानाबदोश छात्रों को पढ़ाने का काम करता था, लेकिन पर्दे के पीछे आतंकियों को गाइड करने और उनके लिए सामान जुटाने जैसी जिम्मेदारी निभाता था. बताया जा रहा है कि उसने न सिर्फ मोबाइल फोन चार्जर उपलब्ध कराया, बल्कि पहलगाम के हमलावरों को पहाड़ी रास्तों से गुजरने में मदद भी की थी.
मोहम्मद यूसुफ कटारी सुलेमान उर्फ आसिफ, जिबरान और हमजा अफगानी जैसे बड़े आतंकियों के संपर्क में था. सुलेमान पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड था. जिबरान अक्टूबर 2024 में सोनमर्ग सुरंग हमले में शामिल था. हमजा अफगानी कई छोटे आतंकी ऑपरेशनों में शामिल रहा था. तीनों को 29 जुलाई को 'ऑपरेशन महादेव' के तहत मुठभेड़ में मार गिराया गया था.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









