
मोबाइल और 400 रुपये के लिए कर दी यात्री की हत्या, ई-रिक्शा चालक सहित दो गिरफ्तार
AajTak
उत्तरपूर्व के डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की टीम का ध्यान एक ई-रिक्शा पर गया. उसके चालक शहजाद को पकड़कर जब पूछताछ की गई, तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि अपने दोस्त ताहिर के साथ मिलकर यात्री से उसका मोबाइल फोन और 400 रुपये लूटे थे. इसके बाद पुलिस ने ताहिर को भी गिरफ्तार कर लिया.
दिल्ली पुलिस ने पूर्वोत्तर दिल्ली में एक सामुदायिक केंद्र के पास 26 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में एक ई-रिक्शा चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मृतक का मोबाइल और 400 रुपये लूट लिए थे.
पुलिस के मुताबिक, मृतक विजय की गर्दन और सीने पर चार बार चाकू मारा गया था. उसका शव सड़क किनारे एक पार्क के पास मिला था. मंगलवार सुबह वेलकम पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था.
उत्तरपूर्व के डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि पीड़ित की शिनाख्त विजय के रूप में की गई. वह बेरोजगार था और अपनी बहनों पर निर्भर था. डीसीपी ने बताया, ‘हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और 18 दिसंबर की रात 11.29 बजे के आसपास अलग-अलग स्थानों पर पीड़ित को देखा. हमने सभी वाहनों की जांच की और इस दौरान टीम का ध्यान एक ई-रिक्शा पर गया.’
पुलिस ने कहा कि जल्द ही उन्होंने संदिग्ध की पहचान जनता मजदूर कॉलोनी के रहने वाले 20 साल के ई-रिक्शा चालक शहजाद के रूप में की. पूछताछ के दौरान शहजाद ने अपना अपराध कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त ताहिर के साथ मिलकर यात्री से उसका मोबाइल फोन और 400 रुपये लूटे थे. शहजाद से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बाद में उसके 36 साल के सहयोगी ताहिर को भी गिरफ्तार कर लिया.
आरोपियों ने बताया कि पीड़ित विजय ने लूट की कोशिश का विरोध किया था. लिहाजा, उसे ई-रिक्शा से बाहर धकेलने से पहले उसकी छाती और गर्दन पर चाकू मारा और भाग निकले. डीसीपी ने बताया कि हमने लूटा गया मोबाइल फोन, सिम कार्ड, खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा बरामद कर लिया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










