
मोनाजिर हसन, देवेंद्र यादव... पीके का साथ छोड़कर गए दोनों नेताओं की जमीनी पकड़ कितनी है? समझें
AajTak
बिहार में देवेंद्र प्रसाद यादव बड़े समाजवादी नेता माने जाते हैं और मिथिलांचल इलाके में अच्छी खासी पकड़ है. देवेंद्र 1989 से 1998 तक और 1999 से 2009 तक झंझारपुर से सांसद रहे हैं. वहीं, मोनाजिर हसन 2009 में बेगूसराय से सांसद का चुनाव जीते. वे चार बार मुंगेर से विधायक रहे. हसन ने कहा कि वो जनसुराज में बने रहेंगे, लेकिन कोर कमेटी से इस्तीफा दे रहे हैं.
बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं और दो महीने पहले ही वजूद में आने वाली जनसुराज पार्टी को दो बड़े झटके लगे हैं. मोनाजिर हसन और देवेंद्र प्रसाद यादव ने जनसुराज छोड़ने का ऐलान कर दिया है. दोनों ने कोर कमेटी से इस्तीफा दे दिया है और अब तक कोई वजह भी नहीं बताई है. दोनों ही नेता कुछ महीने पहले जनसुराज से जुड़े थे और उन्हें 'M-Y' फैक्टर के तौर पर देखा रहा था. बिहार की राजनीति में दोनों नेताओं को खांटी माना जाता है. देवेंद्र और मोनाजिर लंबे समय तक जेडीयू और आरजेडी का हिस्सा रहे और सांसद भी चुने गए. जानिए, दोनों नेताओं की जमीनी पकड़ कितनी है?
जनसुराज पार्टी के संस्थापक पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर हैं. उन्होंने महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) पर अपने राजनीतिक दल का ऐलान किया था. प्रशांत I-PAC के भी संस्थापक हैं. उन्होंने कुछ साल पहले चुनावी रणनीतिकार के काम से खुद को दूर कर लिया था. वे कुछ समय के लिए नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का हिस्सा भी रहे हैं.
बाद में प्रशांत किशोर ने अपनी राहें अलग कीं और बिहार की राजनीति में सक्रिय हो गए. प्रशांत की पार्टी हाल ही में बिहार विधानसभा के उपचुनाव में पहली बार मैदान में उतरी. हालांकि, हार का सामना करना पड़ा.
मोनाजिर हसन
मोनाजिर हसन बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं. एक समय उन्हें नीतीश कुमार का भरोसेमंद सिपहसालार माना जाता था. वे लोकसभा में जाने से पहले नीतीश कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं. हसन जेडीयू के साथ-साथ राजद से भी जुड़े रहे. हसन, लालू यादव कैबिनेट में भी मंत्री रह चुके हैं. नीतीश से राजनीतिक मतभेद के बाद हसन ने 28 मई 2023 को जेडीयू के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद 18 सितंबर 2023 को वे उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल में शामिल हो गए.
इसी साल 22 जुलाई को उन्होंने जनसुराज जॉइन कर लिया था. लेकिन यहां भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए और अब प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज से भी मोहभंग हो गया. हसन लोकसभा सांसद भी रहे हैं और राज्य विधानमंडल का भी हिस्सा रहे हैं. उनका लंबा राजनीतिक कार्यकाल रहा है. हसन को राजनीति में मंझे हुए खिलाड़ी माना जाता है और मुस्लिम वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







